केंद्रीय योजनाओं, राज्य शासन के माध्यम से कराए गए विकास के कामों एवं नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विपिन बिहारी सूर वार्ड से होगी अभियान की शुरुआत
रायपुर/16/05/2023/पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिणी विधायक बृजमोहन अग्रवाल कल 17 मई बुधवार से अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे इस दौरान केंद्रीय योजनाओं, राज्य शासन के माध्यम से कराए गए विकास के कामों एवं नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
श्री अग्रवाल की यात्रा का शुभारंभ उनके विधानसभा कार्यालय तत्पर से संध्या 4:00 बजे होगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता एवं स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहेंगे।






![]()


श्री अग्रवाल सर्वप्रथम बिपिन बिहारी सूर वार्ड के कैलाशपुरी चौक , दुलारी नगर , वीरभद्र नगर, पुजारी नगर , गभरा पारा, ढिमर पारा, कुम्हार पारा , धोबी लाइन , आदर्श चौक क्षेत्र में जनता से मुलाकात करेंगे। इस दौरान श्री आग्रवाल विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। कल की यात्रा का समापन नीलकंठेश्वर मंदिर में कार्यकर्ता बैठक के साथ होगा।
