Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक के विषयों से साफ भाजपा मुद्दाविहीन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यसमिति की बैठक के विषयों से साफ भाजपा मुद्दाविहीन

Purushottam Manhare May 16, 2023

रायपुर/16 मई 2023। भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णयों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी को समझ ही नहीं आ रहा कि वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाये। उसकी कार्यसमिति की बैठक के निर्णय यह बताने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा छत्तीसगढ़ मतिभ्रम का शिकार हो चुकी है। कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में हर वर्ग के लिये काम किया है। भाजपा के पास कोई विषय ही नहीं बचा है जिसको लेकर वह कांग्रेस सरकार को घेर सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ बचाओ संकल्प पर तंज कसते हुये कहा कि प्रदेश की जनता 2018 में 15 साल की लूटेरी कमीशनखोर भ्रष्ट अराजक आदिवासी, ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग विरोधी रमन सरकार को सत्ता के बेदखल कर छत्तीसगढ़ को बचा लिया। आज छत्तीसगढ़ मजबूत हुआ है। सक्षम बना है। अब जनता भाजपा से देश बचाने 2024 का इंतजार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2500 रू. प्रति मानक बोरा देती थी वह 4000 रू. प्रति मानक बोरा देने वाली कांग्रेस सरकार पर तेंदूपत्ता के मामले में आरोप लगायेगी तो कौन भरोसा करेगा। भाजपा की केंद्र सरकार ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहकों का बीमा बंद कर दिया तो कांग्रेस सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिये शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता श्रमिक बीमा योजना शुरू किया। रमन राज में तेंदूपत्ता श्रमिकों को चरण पादुका के नाम पर ठगा जाता था, उनके बोनस के पैसे से चरण पादुका, अन्य सामग्री खरीदी कर कमीशनखोरी किया जाता था। गायों के नाम पर गोशालाओं का अनुदान खाने वाले भाजपाई गोठानों का विरोध कर रहे है। भाजपा छत्तीसगढ़ में काल्पनिक और मनगढ़ंत मुद्दों पर राजनीति करना चाहती है जो कभी कामयाब नहीं होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा जब गांवों की ओर जायेगी तब गोठानों और चौपालों पर गांव की जनता भाजपा को आईना दिखायेगी। 15 सालों तक किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य के नाम पर ठगने वालों को जनता जवाब देने के लिये इंतजार कर रही है। गोढ़ी के गोठान में लाव लस्कर के साथ गयी भाजपा को जनता ने वहां से भगा दिया था। भाजपा के चलबो गोठान खोलबे पोल की पोल को जनता ने पहले दिन ही फ्लॉप कर दिया था।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous महिला पुलिस कर्मियों की चुनौतियों पर अध्ययन रिपोर्ट के लांच पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुई छग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक
Next रमन सरकार का 4400 करोड़ का शराब घोटाला और 36 हजार करोड़ का नान घोटाला पूरा प्रदेश को याद है

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.