Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष होने पर…30 मई से भाजपा का चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष होने पर…30 मई से भाजपा का चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान*

Purushottam Manhare May 19, 2023

 जिला भाजपा रायपुर ग्रामीण एवं शहर जिला भाजपा रायपुर की कार्यसमिति बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में लोकसभा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने दी अभियान की जानकारी।*

रायपुर/19/05/2023/ जिला भाजपा रायपुर ग्रामीण एवं शहर जिला भाजपा रायपुर की कार्यसमिति बैठक अलग-अलग सत्रों में जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा के प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण हो चुके है। उनके नेतृत्व में देश की प्रगति देखते ही बन रही। भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बन गई है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हमारे मोदी जी वर्ल्ड लीडर के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बड़ी है।
मोदी सरकार के काम को प्रत्येक भारतवासी महसूस कर रहा है क्योंकि विकास का प्रकाश आज हर किसी के पास पहुंच रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि इन बीते 9 वर्षो की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से पार्टी संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलेगा। जिसके तहत 11 कार्यक्रम लोकसभा स्तर की तथा 6 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के विकासकार्य और कांग्रेस के साढ़े चार साल के कृत्यों से भी जनता को अवगत कराएंगे।

उक्त कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि 29 मई को संगठन के वरिष्ठ नेता राजधानी रायपुर में पत्रकार वार्ता लेंगे, इस दौरान प्रदेशों की राजधानी में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ संवाद किया जायेगा। 30-31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस महा अभियान लांच रैली को संबोधित करेंगे। पश्चात अभियान की शुरुआत होगी।

1 जून से 22 जून तक के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत हर लोकसभा के 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा। जिसमें शहीदों के परिवार, खिलाड़ी,कलाकार,उद्योगपति, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओ व उनके परिवारों से भेट की जायेगी।
इन तारीखों में लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय नेता व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
25 जून (आपातकाल लगाने की तारीख) को लोकसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से यह बताया जाएगा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैसे नष्ट किया था। यह आयोजन लोकसभा क्षेत्र के मुख्य विधानसभा में होगा।
भाजपा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट का भी आयोजन करेगी। जिसमें सोशल मीडिया के प्रमुख इनफ्लुएंसर के साथ संवाद होगा। लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन किया जायेगा।
लोकसभा स्तरीय विकास तीर्थ भी आयोजित होगा जिसमें केंद्रीय नेता शामिल होंगे। जिसके तहत क्षेत्र के किसी एक प्रमुख विकास स्थल पर जाना सुनिश्चित होगा इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश की मीडिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा संगठन प्रत्येक विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भी करेगी।

बृजमोहन ने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों में और छत्तीसगढ़ भाजपा के 15 सालों में जिन लोगों ने सरकार से लाभ प्राप्त किया है उनका सम्मेलन किया जाएगा। यह लाभार्थी सम्मेलन सभी विधानसभाओं में आयोजित होगा। 21 जून को विधानसभा स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा उक्त कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।

इसी तारतम्य में 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। यह आयोजन प्रदेश के प्रत्येक बूथ में होगा।
बृजमोहन ने बताया कि 20 जून से 30 जून तक बूथ स्तरीय घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
बैठक को सांसद सुनील सोनी,पूर्व मंत्री राजेश मूणत, ने भी उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इन बैठकों में जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल,बॉबी कश्यप,
खूबचंद पारख,पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल,अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज,सच्चिदानंद उपासने, श्रीचंद सुंदरानी, सुभाष तिवारी,संजय श्रीवास्तव,पूर्व विधायक नवीन मारकंडे,संजय ढीढी,लक्ष्मी वर्मा,सूर्यकांत राठौर,राजीव अग्रवाल,अशोक पांडे,मोतीलाल साहू,मोहन एंटी, मीनल चौबे,मनोज वर्मा,नंदे साहू,चन्नी वर्मा, केदार गुप्ता, दीपक मस्के,नवीन शर्मा,ललित जयसिंघ,अजय राव,डेनिस चंद्राकर,गुलाब टिकरिहा, ओंकार बैस,श्याम नारंग,महेश नायक,अकबर अली,दीपक बेस,संतोष शुक्ला आदि उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत ने सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Next हजारों की संख्या में भर्तियां निकल रही तो भाजपा को पीड़ा हो रही – कांग्रेस*

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.