एस एच अज़हर . दंतेवाडा किरंदुल दिनांक 19.5.2023 को विनय कुमार ने इस्पात मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड में निदेशक (तकनीकी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। आपने इंटरमीडिएट ऑफ साइंस, “साइज कॉलेज” पटना से एवं आईआईटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बी.टेक (माइनिंग इंजिनियरिंग) की उच्च शिक्षा प्राप्त की है। आपने
एनएमडीसी में 1992 में अधिशासी प्रशिक्षु के रूप में अपनी सेवा आरंभ की।






![]()


खनन, प्रशिक्षण, सुरक्षा और पर्यावरण तथा परियोजना प्रबंधन के क्षेत्र में 30 वर्षों की निरंतर सेवा के साथ जून, 2021 में मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) पद में पदोन्नत हुए तथा उन्हें अगस्त, 2022 में किरंदुल परियोजना प्रमुख का प्रभार सौंपा गया। आपने उत्पादन प्रबंधक के रूप में किरंदुल कॉम्प्लेक्स, परियोजना ने उत्पादन और प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की और स्थापना से बाद से सभी कीर्तिमानों को छूते हुए परियोजना को उत्तरोतर विकास पथ पर अग्रसर किया।
उपरोक्त के अलावा, उन्होंने रैपिड वैगन लोडिंग सिस्टमस्क्रीनिंग प्लांट- ।।। और के. के. लाईन के दोहरीकरण जैसी चल रही परियोजनाओं का कार्य भी अपनी निगरानी में रखा । विनय कुमार ने कर्नाटक में एनएमडीसी की कुमारस्वामी माइंस (7 एमटीपीए पूर्ण मशीनीकृत खदान के निर्माण और कमीशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विनय कुमार खान विकास और परियोजना निष्पादन में महत् वपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में किरंदुल परियोजना को आईबीएम द्वारा खानों के लिए 5 स्टार रेटिंग और सुरक्षा, पर्यावरण, सीएसआर और हेल्थ आदि के क्षेत्रों में प्रतिष्ठित संगठनों से विभिन्न पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
