रायपुर।महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर में धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ श्री गणेश पूजन का भव्य आयोजन किया गया। गणेश पूजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से हुई, जिसमें कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे भक्तिभाव से भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति आस्था और सम्मान की भावना विकसित करना है। साथ ही ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामूहिक सहभागिता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है।
पूजन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री गणेश की स्तुति में धार्मिक गीत एवं भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। जिसमें घर में पधारो गजानन जी, शीव कैलाश के वासी, श्याम चूडी बेचने आए, मेरे लाडले गनेश प्यारे, लेके पूजा की थाली, गौरीनंदन, सजादो घर को गुलशन सा, भक्ति की है रात, राधा गोरी गोरी, राम आयेंगे, गनपति को मनाओ, रामजी की निकली सवारी, देवा श्री गनेशा, प्रसाद ग्रहण जैसे भक्तिमय प्रस्तुतियों से संपूर्ण महाविद्यालय परिसर गणेशमय हो उठा और उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
पूजन के दौरान भगवान श्री गणेश को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल एवं पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके साथ ही आकर्षक पूजा स्थल एवं परिसर की सजावट की गई तथा विद्यार्थियों एवं अतिथियों के लिए बैठने की समुचितव् यवस्था की गई।
पूजन के पश्चात सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया। गणेशोत्सव के दौरान आगामी दिनों में भी आरती एवं प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। विशेष अवसर पर भगवान श्री गणेश को 56 भोग अर्पित किए जाने की व्यवस्था भी की गई है।
इस समारोह में विशेष रूप से ट्रस्टी श्री राजेंद्र अग्रवाल जी, कॉलेज चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जैस्मीन जोशी एवं एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगी मिश्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम प्रभारी श्री अमोल देवांगन एवं कोऑडिनेटर श्री तुलाराम मांडले एवं श्री विवेक कानुंगो के मार्गदर्शन में विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न किया गया।
