Skip to content
November 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका का बड़ा कदम, दिवाली पर अवकाश घोषित करने के लिए संसद में विधेयक पेश
  • अंतर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका का बड़ा कदम, दिवाली पर अवकाश घोषित करने के लिए संसद में विधेयक पेश

Purushottam Manhare May 27, 2023

US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका में दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने के लिए यूएस कांग्रेस (संसद) में विधेयक पेश किया गया है। अमेरिका की महिला सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में दिवाली दिवस विधेयक पेश किया। उनके इस कदम का देशभर के विभिन्न समुदायों ने स्वागत किया है। अगर दिवाली दिवस विधेयक कांग्रेस से पारित हो जाता है तो राष्ट्रपति से इसे मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा और दिवाली अमेरिका में 12वीं संघीय छुट्टी हो जाएगी।

संसद सदस्य ग्रेस मेंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिवाली दुनियाभर में अरबों लोगों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में असंख्य परिवारों और समुदायों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर संघीय अवकाश परिवारों और दोस्तों को एक साथ त्योहार का जश्न मनाने की अनुमति देगा।
उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के क्वींस में दिवाली समारोह अद्भुत होते हैं और हर साल ये होते हैं। जो बताता है कि यह दिन इतने सारे लोगों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ताकत इस राष्ट्र को बनाने वाले विविध अनुभवों, संस्कृतियों और समुदायों से है।

मेंग ने आगे कहा कि उनके द्वारा पेश किया गया दिवाली डे एक्ट (Diwali Day Act) इस दिन के महत्व पर सभी अमेरिकियों को बताने और अमेरिकी विविधता का जश्न मनाने की दिशा में एक कदम है। वह अमेरिका कांग्रेस के माध्यम से इस विधेयक को पारित करने के लिए उत्सुक है।

इस कदम का स्वागत करते हुए न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि इस साल हमने देखा कि हमारा पूरा राज्य दिवाली और दक्षिण एशियाई समुदाय को मान्यता देने के समर्थन में एक स्वर से बोल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में मेरी सहयोगी मेंग अब दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए अपने ऐतिहासिक कानून के साथ आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जा रही हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous इस प्रदेश के मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबियत, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह
Next नीति आयोग की बैठक में सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

Related Stories

अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़

अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र

November 2, 2026
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में ध्वजारोहण किया*
  • Popular
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में ध्वजारोहण किया*

August 15, 2024
छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया : खेल मंत्री टंकराम वर्मा
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया : खेल मंत्री टंकराम वर्मा

July 23, 2024

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.