रायपुर।
प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय 17,18,19 जून को आम महोत्सव का आयोजन पंजाब केसरी भवन, जोरा में आयोजित किया जा रहा है। जहां छत्तीसगढ़ की विभिन्न किस्मों के आम एवं अन्य राज्य अहमदाबाद, लखनऊ, महाराष्ट्र, हैदराबाद इत्यादि से लगभग 200 वैरायटी के आमो का प्रदर्शन किया जाएगा मोहन वर्ल्यानी ,सचिव, प्रकृति की ओर सोसाइटी ने प्रेस विज्ञप्ति भेजकर बताया कि साथ ही आम जनों के लिए लखनऊ से आए आम और आम के पौधे दोनों विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस आयोजन में आमो से बने स्वादिष्ट व्यंजन , बच्चों के लिए स्पेशल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, युवाओं के लिए सिंगिंग कंपटीशन और महिलाओं के लिए आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है साथ ही वहां आम से क्या क्या व्यंजन बना सकते हैं इस बारे में प्रतिष्ठित होटलों के शेफ वहां पर रेसिपी बताने के लिए उपलब्ध रहेंगे।






![]()


