कोंडागांव। जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं यहाँ एक आरक्षक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया । कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।मामला कोंडागांव के फैमिली कोर्ट का है।जानकारी के मुताबिक, सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल था, जितेंद्र पटेल परिवारिक न्यायालय में पदस्थ थे। रविवार की सुबह कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य कॉन्स्टेबल पहुंचे और खून से लथपथ हालत में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
