रायपुर






![]()


दुर्गा महाविद्यालय में आज आज 28 मई को विश्व महावारी स्वच्छता दिवस मनाया हर साल 28 मई को विश्व महावारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है यह दिवस को मनाने की शुरुआत 2014 में हुई इस साल की थीम है मेकिंग मेंस्ट्रूअल नॉरमल फैक्ट आफ लाइफ बाय 2030 इसका लक्ष्य है पीरियड्स के कारण किसी को पीछे नहीं रहना पड़े राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि मासिक धर्म को जीवन का सामान्य तथ्य बनाने में पुरुषों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है आज भी समाज माहवारी के प्रति नजरिया ठीक नहीं है आज कितने पुरुष हैं जिन्होंने अपनी बेटी पत्नी या मां से इस पर खुलकर चर्चा की है या उन्हें सेनेटरी पैड ला कर दिए हैं महिलाओं को इन 5 दिनों की तकलीफ में उनका रवैया सहयोगात्मक रहा हूं महिलाएं आज भी संकोच करती हैं आज भी इस विषय पर खुलकर बात नहीं होती है समाज में इस चुप्पी को तोड़ना होगा आज भी मेडिकल शॉप पर सेनेटरी पैड लेने हम जाते हैं तो उसे छिपाकर पेपर में रेप कर या काली थैली में दिया जाता है आज भी कई जगह स्कूलों में इन 5 दिनों में लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं वह काफी असहज महसूस करती है लेकिन समय के साथ साथ धीरे-धीरे परिवर्तन करना होगा और यह कई जगह दिखाई भी देता है सरकारी योजनाओं के तहत स्कूल कॉलेज में सेनेटरी पैड मशीन एवं उसे डिस्चार्ज करने की मशीन भी लगाई जा रही है लड़कियों में कुछ हद तक जागरूकता आई है चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो इस स्लोगन से जागरूकता बढ़ी है कार्यक्रम का समापन तोड़े शर्म व झिझक यह है प्रकृति का वरदान इस स्लोगन से हुआ
