एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल. मुख्य महाप्रबंधक पदमनाभ नायक के एनएमडीसी लिमिटेड किरंदुल के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल शाखा द्वारा सचिव ए के सिंह के नेतृव में सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ एवं शॉल, तिरंगा गमछा, गांधी टोपी से अभिनन्दन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा श्रमिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए परियोजना एवं निगम को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने एवं नवीन कीर्तिमान बनाने में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन सदैव ही कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान करता रहेगा ये आश्वासन यूनियन द्वारा दिया गया तथा लौह अयस्क उत्पादन एवं प्रेषण में किस प्रकार से वृद्धि की जा सके, शॉप कौंसिल एवं अन्य फोरम में रखे गए श्रमिकों की समस्याओं का निदान, परियोजना के कर्मचारियों को अधिक से अधिक लाभ एवं सुविधाएं कैसे प्रदान किया जा सके, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि, वाचनालय, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन आदि के संदर्भ में यूनियन के सचिव ए के सिंह द्वारा बिंदुवार सुझाव दिए गए, जिस पर मुख्य महाप्रबंधक द्वारा समुचित एवं शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, संगठन सचिव दुर्गा प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओमकुमार साहू, जगदेव राम, सुरेश गुप्ता, सुनील ठाकुर, बिजी प्रदीप, शैलेश रथ, पवन कुमार, प्रशांत ठाकुर, त्रिलोक बांधे, देवनारायण, टीकम साहू, राजेन्द्र पटनायक, शादाब जिलान, सैयद जिया उल हसन, हेमंत चौरसिया, देवेंद्र साहू, ओमप्रकाश साहू, अभिषेक स्वर्ण, बी एल तारम उपस्थित थे।
