Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस विधायक की नाराजगी ने छीना गरीब परिवारों से मकान निर्माण का हक*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस विधायक की नाराजगी ने छीना गरीब परिवारों से मकान निर्माण का हक*

Purushottam Manhare May 30, 2023

 

  • *

    रायपुर पश्चिम के 37 परिवारों को मिली भवन अनुज्ञा रुकी*

  • *भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में नही बुलाये जाने से नाराज़ हुए कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय*

  • *भाजपा ने नगर निगम कार्यालय का घेराव, 2 दिन का दिया अल्टीमेटम*

रायपुर /30 मई 2023/ रायपुर पश्चिम विधानसभा के रामकुंड इलाके में मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों को धक्का लगा है। स्थानीय कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय की नाराजगी का खमियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शहीद चूड़ामड़ी नायक वार्ड क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान के तहत स्वीकृत पात्र 37 परिवारों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र दिया गया था। जिसपर विधायक विकास उपाध्याय की आपत्ति के बाद जांच बैठाकर रोक लगा दी गई है।

दरअसल बीती 17 मई को वार्ड के भाजपा पार्षद दीपक जायसवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र का वितरण का कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत की अध्यक्षता में करवाया था, जबकि कांग्रेस विधायक चाहते थे कि प्रमाण पत्र का वितरण उनके हाथों करवाया जाए।

पार्षद दीपक जायसवाल ने कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय पर आरोप लगाया कि भाजपा लगातार ये बात को उठाती रही है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार राज्य के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रखने का कुत्सित प्रयास कर रही है। आज इसका साक्षत प्रमाण सबके सामने है।

जायसवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर नगर निगम में आपत्ति दर्ज करके 37 गरीब परिवारों को मिली भवन अनुज्ञा पर रोक लगवाकर जांच बैठा दी है। जिसके बाद सभी मकानों का निर्माण रुक गया है। जयसवाल ने कहा कि कांग्रेस विधायक की छोटी सोच और घटिया राजनीति की वजह से प्रभावित परिवारों के साथ पूरे क्षेत्र की जनता में बेहद आक्रोश देखा जा रहा है,जिसका नुकसान कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

भाजपा पार्षद दीपक जायसवाल एवं तात्यापारा मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में वार्ड के नागरिकों के साथ हमने रायपुर नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करके उनसे भवन अनुज्ञा को पुनः बहाल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर 2 दिनों के भीतर सभी 37 परिवारो को मिली भवन अनुज्ञा पर रोक नही हटाई गई,तो भाजपा नागरिकों के साथ उग्र प्रदर्शन करेगी।

भाजपा पार्षद जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में एक अहम पड़ाव तय किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में जन-जन की भागीदारी से ही काफी संख्या में घरों का निर्माण संभव हो पाया है,लेकिन कांग्रेस सरकार के असहयोग की वजह से छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों आज भी लोग पक्के मकान से वंचित हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous हर जिले में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन कर पार्टी के संगठन में मजबूती लाएंगे: समाजवादी पार्टी
Next संस्कार भारती रायपुर द्वारा चित्रकला, रंगोली, संगीत कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*

Related Stories

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण
  • छत्तीसगढ़

मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.