रायपुर।
पानी ना आने से आज पुनः पार्षद अमितेष भारद्वाज जोन 3 अधिकारियों एंव अमृत मिशन के कर्मचारियों को लेकर वार्ड अंतर्गत तरूण नगर पहुँचे। पार्षद ने बताया कि अमृत मिशन के लोग रोज गोल मोल जवाब दे रहे हैं और जनता परेशान हो रही है। अचानक क्षेत्र में पानी की दिक्कत से हाहाकार मच गया है। पार्षद ने कहा यदि 2दिन मै समस्या का समाधान नही हुआ तो श्रेत्रिय विधायक और महापौर से मिलकर अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग करेंगे। अमृत मिशन का कोई भी बडा अधिकारी समस्या को झाकने तक नही आया है उन्हें जनता से कोई लेना देना नही है।
