लाईफ (Life) कैंपेन के तहत् डी.ए.वी पब्लिक स्कूल किरन्दुल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया
एस एच अज़हर दंतेवाडा छ.ग पर्यावरण के संरक्षण मंडल के द्वारा मिशन लाईफ (Life) के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में (गुरुवार) को लाईफ (Life) कैंपेन के तहत् डी.ए.वी पब्लिक स्कूल किरन्दुल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य पी.एल.वर्मा के द्वारा, विद्यालय के कर्मचारी छात्र-छात्राएँ एवं नागरिकों को पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ दिलाया गया ।








