रायपुर/ आज दिनाक 02/06/2023 शुक्रवार को युवा कांग्रेस के रायपुर शहर जिलाउपाध्यक्ष महितोष साहू (रजत) के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग रिंग रोड नम्बर 1 के सर्विस रोड की नालियों की मरम्मत और सफाई के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन दिया गया।
जिलाउपाध्यक्ष महितोष साहू (रजत) ने बताया कि NH की नालिया सालो से सफाई नही हुई है और जाम की स्तिथि बनी हुई है व कही- कही पर कवर बॉक्स निकल गए है या टूट कर नालियों में गिर कर फस गए है कुछ दिनों में बरसात का मौसम है नालिया साफ नही होने रिंग रोड से लगे मोहल्लों में जल भराव की स्तिथि निर्मित न हो इस लिए तत्काल प्रभाव से सफाई कार्य कराया जाए ।अन्यथा 3 दिवस बाद युवा कांग्रेस राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यलय का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदारी विभाग की होगी।
ज्ञापन देते समय सुदर्शन जैन, गोविंदा साह, राहुल धनगर , प्रवाह नसरे दक्षिण विधानसभा सचिव, भागवत यादव , द्रोण साहू , सचिन बघेल , रमेश साहू , टिकेश निर्मलकर अन्य साथी उपस्थित हुए।






![]()


