Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस बताएं, आजादी की लड़ाई में कौन कांग्रेसी शहीद हुआ :बृजमोहन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस बताएं, आजादी की लड़ाई में कौन कांग्रेसी शहीद हुआ :बृजमोहन*

Purushottam Manhare June 4, 2023

 

कांग्रेस सरकार के मंत्री शिव डहरिया की आरएसएस पर टिप्पणी के बाद बृजमोहन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।

बृजमोहन ने कहा आरएसएस देश की ताकत है, देशभक्ति की पाठशाला है।

रायपुर/04/06/2023/प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया द्वारा आरएसएस पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बृजमोहन ने कहा की आरएसएस देश की ताकत है, देशभक्ति की पाठशाला है। ऐसे सामाजिक संगठन पर अशोभनीय टिप्पणी करना देशभक्तों का अपमान है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से ही सवाल पूछा कि आजादी की लड़ाई के ढाई सौ सालों के इतिहास में एक भी कांग्रेसी अगर शहीद हुआ, अपनी जान दी हुई तो हमें बताएं?

उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसी मुखबिरी की बात करते हैं तो यह जान ले सारे देश को पता है कि महान देशभक्त क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मुखबिरी कर हत्या किसने करवाई है। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत देते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने महात्मा गांधी के साथ कैसा व्यवहार किया। उनकी इच्छाओं को पूरा नहीं होने दिया। सुभाष चंद्र बोस के साथ कांग्रेस ने क्या किया। अगर पन्ने पलटने शुरू कर दें तो कांग्रेस के लोग मुंह दिखाने के लायक भी नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल भी संघ की देशभक्ति से प्रभावित थे और संघ की शाखाओं में भी गए थे। जब भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ,भारत चीन युद्ध,भारत पाक युद्ध हुआ उस दौर में भी संघ भारत के लोगों की सेवा के लिए,सैनिकों की मदद के लिए खड़ा रहा। आज भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले आरएसएस के स्वयंसेवक मोर्चे पर खड़े दिखाई पड़ते हैं।

बृजमोहन ने कहा कि असल में कांग्रेस को आरएसएस फोबिया हो गया है। घबराकर अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्हें लड़ना है तो भाजपा से लड़े। देशहित में काम कर रहे सामाजिक संगठन आरएसएस पर टिप्पणी करके कांग्रेस देश के प्रति समर्पित होकर काम कर रहे लोगों का अपमान कर रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous बुजुर्गों की सेवा हम सभी का कर्तव्य :बृजमोहन*
Next ओडिशा में बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों को पार्षद अजीत कुकरेजा व युवा कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष हीरा नगारची ने श्रद्धांजलि दी*

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.