*मृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का रखा मौन*:
पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा जी की उपस्तिथि एवं निर्वाचित रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा नगारची के नेतृत्व में फाफाडीह चौक में कैंडल जलाकर ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मारे गए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा 2 मिनट का मौन रखकर भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
*हादसे से पूरा देश दुखी है: अजीत कुकरेजा*






![]()


पार्षद अजीत कुकरेजा ने बताया कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों कि मृत्यु हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ, जिसके कारण पूरे देश में शोक की लहर है। इस हादसे के बाद सब लोग दुखी हैं। 3 गाड़ियों की आपस में भिड़ंत है, कितना दर्दनाक मंजर रहा होगा।
