रायपुर।
राजधानी के तेलघानी नाका के समीप पुराना गंज मंडी के पास स्थित शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर नागरिकों ने जमकर प्रदर्शन किया। बता दें कि मोहल्ला में शराब भट्टी नही होने देने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में शराब भट्टी होने से आये दिन गाली गलौज होता है स्कूल जाने वाले बच्चियों पर टिका टिप्पणी किया जाता है इससे बच्चे परेशान हैं। महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है। शराब भट्टी आये दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है महिलाओं का आना जाना मुश्किल हो गया है। नागरिकों ने कहा है कि किसी भी हाल में यहां पर शराब भट्टी नहीं रहने देंगे।






![]()


