एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल// साहू समाज भवन किरंदुल दंतेवाडा में कर्मा महोत्सव के उपलक्ष्य पर 06 जून को संत माता कर्मा एवम् अन्य देवी देवताओं के नव निर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री छ.ग शासन ताम्रध्वज साहू शामिल हुए।इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने मंत्री जी को माला पहनाकर और श्रीफल एवं शाल भेंटकर उनका अभिनदंन किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी भक्त कर्मा माता के नव निर्मित मंदिर पहुंच पूजा अर्चना किए तत्पश्चात मंच ग्रहण कर समाज के लोगो ने उनका स्वागत किया जिसमे सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष ने अपना अभिभाषण दिया और साहू समाज भवन से लेकर कर्मा माता मंदिर के स्थापना की जानकारी दी तत्पश्चात संदीप साहू जी तेलंगाना बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष ने माता कर्मा के द्वारा समाज में उनकी भूमिका का वर्णन किया तत्पश्चात कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने इस कार्यक्रम के बारे में अपना विचार रखा उसके बाद साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू से समाज को परंपरा एवं सभी समाज को लेकर चलने की अपील की तत्पश्चात माननीय मंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा की साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में संगठित तरीके से काम कर आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं। साहू समाज ने समाज को नई ऊंचाई देने का जो प्रयास किया गया है, वह सभी समाज के लिए अनुकरणीय है। और उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से समाज के विकास के लिए सेवा करने की बात कही साथ ही समाज को एक संगठित और बड़े समाज केे रूप में जाना जाता है। उन्होंने सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।इस साहू समाज के कार्यक्रम में किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष का बहुत बड़ा योगदान रहा जिनके बिना कर्मा माता का भवन बनना संभव नही था साथ ही इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय के द्वारा साहू समाज के धार्मिक , सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु साहू समाज के मांग के आधार पर अध्यक्ष महोदय जी के द्वारा 50.00 लाख रूपये हेतु मंत्री जी को मांग पत्र दिया गया इस कार्यक्रम में तहसील साहू समाज अध्यक्ष टीकम साहू, तपन दास, अमृत टंडन,गायत्री साहू,राजू कुंजाम , मीना मांडवी,दंतेश, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील जैन, टी. आर. सिन्हा, दीपक गोस्वामी, डी.एस.साहू जॉर्डन राम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका कर्मचारी एवम नगरवासी उपस्थित थे |
