रायपुर। रायपुर पुलिस ने वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 07.06.2023 को समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान अलग – अलग थानों के 27 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 63 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 90 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विगत 02 दिवस के भीतर रायपुर पुलिस द्वारा 67 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थाई वारंट एवं 118 गिरफ्तार वारंटो कुल 185 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों को तामिल कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया गया है।
वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।






![]()


