Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 2023 में 75 पार जाकर कांग्रेस की सरकार बनायेंगे: मोहन मरकाम
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

2023 में 75 पार जाकर कांग्रेस की सरकार बनायेंगे: मोहन मरकाम

Purushottam Manhare June 7, 2023

ःः प्रेस विज्ञप्ति:ः

बिलासपुर में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न

राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सम्बोधित किया

बिलासपुर/ दिनांक 7 जून 2023/बिलासपुर के सिम्स आडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यकर्ता संभागीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कुमारी शैलजा, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल, माननीय अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम, माननीय विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी छत्तीसगढ़ चंदन यादव, विजय जांगिड़, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्यक्ष, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, माननीय मंत्री मोहम्मद अकबर, डाॅ. प्रेमसाय टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, श्रीमती अनिला भेड़िया, गुरू रूद्र कुमार जी संभाग के सभी 13 विधायक, सभी 9 जिलाध्यक्ष, 9 जिलों की प्रभारी महामंत्री, निगम बोर्ड के अध्यक्ष, संभाग के महापौर उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। राजगीत एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि बिलासपुर संभाग का इतिहास कांग्रेस का इतिहास रहा हैं। 2018 की चुनाव में 24 में से 13 सीटों पर कांग्रेस जीती और 11 पर दूसरी पार्टी के लोग जीते। इस बार 2023 में 24 की 24 सीट जीतने का लक्ष्य रखना हैं। भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। आवश्यकता हैं सरकार के कार्याें को जनता तक पहुँचाने की। कार्यकर्ता जुड़ जाये चुनाव का बिगूल बज चुका हैं। आपके बल पर ही 2023 का विधानसभा और 2024 का लोकसभा जीतने का लक्ष्य हैं। शैलजा ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल एवं कर्नाटक में विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया जी, खड़गे जी, प्रियंका जी एवं राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजरंगबली की जय का नारा लगाया और आप सब ने देखा भगवान बजरंग बली ने किस तरह झूठ की लंका जला दी। आप सब अफवाहों से दूर रहें विकास कार्यांे को लेकर जनता के बीच लेकर जायें,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर संभाग ने आजादी के पहले भी अनेकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिये और आजादी के बाद भी तत्कालीन मध्यप्रदेश और वर्तमान छत्तीसगढ़ में अनेकों नेता हुए, जिन्होेने कांग्रेस और समाज को दिशा दिखाई। आज भी कांग्रेस में वरिष्ठ नेता बिलासपुर संभाग में हैं, जिनके कारण कांग्रेस मजबूत हैं। भूपेश बघेल जी ने स्व. नंदकुमार पटेल को भी याद किया और कहा कि उनके कार्य करने की क्षमता और संगठन क्षमता को हम सब आज भी याद करते हैं। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जितनी योजनाएं बनाई हैं वह गांव, गरीब और किसान के लिए हैं। यहां बैठे सभी के घर में योजनाओं का लाभ मिल रहा है राशन कार्ड, बिजली बिल हाफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं की योजनाएं, डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, वनोपज खरीदी ये सब ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे आप पूरी तरह से परिचित हैं। आप सब 2018 की तरह मैदान में आ जाये। 15 साल की भाजपा का भ्रष्टाचार की बात जनता को भूली नही है और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुँने की कोशिश करें। उन्होने कहा कि संभाग में जो भाजपा के बड़े नेता चुनाव जीते हैं वे सबके सब ़ित्रकोणीय संघर्ष में जीते हैं। 2023 में सीधे मुकाबले में कांग्रेस चुनाव जितेगी।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि वही कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि 2003 से 2017 तक किस तरह रमन सरकार ने भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि डाॅ. रमन सिंह चाऊर वाले बाबा से, चाऊर चोर बाबा बन गये थे। नानघोटाला, आंखफोड़वा काण्ड जैसे काण्ड आम बात थी, शराब का शासकीयकरण एवं कोचियाकरण करने वाले आज शराब बंदी की बात करते हैं। 2018 की तरह ही आप सब के बल पर हम 2023 में 75 पार जाकर कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अव्हान किया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम आज से ही चालू करना हैं। ब्लाॅक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष बूथों को मजबूत करने हेतु निर्वाचित एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बूथों पर जाकर करें।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डाॅ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी प्रदेश विजय जांगिड़, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी अपनी बाते कही।
सम्मेलन को एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा ने सोशल मिडिया पर कृषि आयोग केे अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस के इतिहास पर अपनी बातें रखी। महामंत्री अर्जुन तिवारी, रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने भी अपनी बाते कही।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में संभाग के सभी जिलों मेे स्थित प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठो के अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, निगम मण्डल के अध्यक्ष, मण्डी बोर्ड के अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष, जनपद पंचायत, नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थें।

 

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news

Post navigation

Previous रायपुर पुलिस एक्शन में, वारंटियों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान*
Next उद्योग मंत्री  कवासी लखमा पहुंचे निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट कहा-प्लांट खुलने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा रोजगार

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.