Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ब्लड कैंसर से पीड़ित लड़की ने एक सिरफिरे लड़के को सुधारने लिया छह वचन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

ब्लड कैंसर से पीड़ित लड़की ने एक सिरफिरे लड़के को सुधारने लिया छह वचन

Purushottam Manhare June 10, 2023

रायपुर। ब्लड कैंसर होने के बाद भी एक सिरफिरे लड़के को सही रास्ते पर लाने के लिए लड़की उससे 6 वचन लेती है और जब सातवां वचन पूरा करने की बात आती है तो वह इस दुनिया को छोड़कर चली जाती है। वैदेही (श्रद्धा पानिग्रही) के त्यागभरी भूमिका की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है, फिल्म के जरिए उसने महिलाओं व आज की युवा पीढ़ी को यह संदेश दिया है कि जब एक लड़की यह ठान लें कि एक शराबी, मनचले युवक को सुधार कर सही रास्ते पर ला सकती है तो हम असल जिंदगी में यह सब क्यों नहीं कर सकते हैं। फिल्म के लेखक, निर्देशक व अभिनेता गंगा सागर पांडा (डॉक्टर सागर) ने भी अपनी कला से दर्शकों का दिल जीतने में काबयाब रहे क्योंकि जब फिल्म की नायिका ब्लड कैंसर के आखिर दौर से गुजर रही होती है तो उसे एक सहारे की जरुरत होती है,जो उन्होने अपने अभिनय से बखूबी निभाया भी। शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी की फि़ल्म कोपा में अभिनय करने वाले विशाल फिल्म के हीरो राम (विशाल) का अभिनय लोगों को काफी पसंद आया। चाहे कॉमेडी, एक्शन हो या इमोशनल ही क्यों न हो तीनों ही किरदारों में उनकी अदाकारी ने खूब तालियां बटोरी। जानकी (काजल सोनबेर) भले ही फिल्म में मध्यांतर के बाद प्रवेश करती हैं,पर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही है। राजधानी के श्याम टॉकीज में भले ही पहले दिन अपर क्लास में दर्शकों से आधी से ज्यादा सीटें भरी थी लेकिन फिल्म के समाप्त होने के बाद वे जय श्रीराम के नारे लगाते निकले और दोबारा फिल्म देखने की मंशा जाहिर की।

छत्तीसगढ़ी फिल्म वैदेही को हम इसलिए एक लड़की के बलिदान की कहानी कह सकते है क्योंकि उसने एक मनचले युवक राम (विशाल) जो कि उसे हर समय परेशान करते रहता है उसे सुधारने के लिए वह प्रण लेती है और अपने मुंहबोले भाई शंकर (पुरन किरी) जो कि राम का अच्छा दोस्त रहता है उसके साथ मिलकर शादी करने का झूठा नाटक करते हुए 6 वचन के बंधन में बांध देती है जिससे सबसे खास वचन होता है वह अपनी अधूरी पढ़ाई जो छोड़ चुका है यूपीएसी की उसे पूरा कर लेगा तब वह उससे शादी करेगी। उसे पूरा करने के लिए वह परीक्षा देता है जिसमें वह पास हो जाता है और इसी समय फिल्म में ट्वीस्ट आता है जब राम का पहला प्यार उसे मिल जाता है जिसकी वजह से वह शराब पीने का आदि हो जाता है। ब्लड कैंसर होने का वैदेही को उसी समय पता चलता है तब वह एक और प्रण लेती है कि इसके बारे में वह राम को नहीं बताएगी और अपने प्यार को त्याग करने के लिए एक बार फिर बलिदान दे देती है। राम को शराब पीने के आदि से सुधारने का एक और कारण यह भी है कि वैदेही के भाई की मौत भी उसी शराब और अन्य नशों के कारण हुई थी। फिल्म में आधे घंटे का इमोशनल सीन है जो दर्शकों को रुला देने वाला है। ब्लड कैंसर के बारे में जब जानकी (काजल सोनबेर) और राम (विशाल) सहित पूरे परिवार को पता चलता है तो सभी उसे खुश रखने के लिए हर प्रकार प्रयास करते हुए उसकी शादी राम से कराने की सोचती है और शादी की तैयारी हो भी जाती है। राम बारात लेकर हॉस्पिटल आता जरुर है लेकिन जब उसे फेरे के लिए भाई शंकर लेने जाता है तो उसकी लाश लेकर वह बाहर आता है, यही सीन दर्शकों को खूब रुलाया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous 20 जून को श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की रथयात्रा एवं बाहुड़ा यात्रा 28 जून
Next ब्रेकिंग न्यूज : प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी अपनी नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास का करेंगे घेराव

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.