Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 3 नक्सली सहयोगी  दन्तेवाड़ा पुलिस की गिरफ्त में
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

3 नक्सली सहयोगी  दन्तेवाड़ा पुलिस की गिरफ्त में

Purushottam Manhare June 12, 2023

दंतेवाडा पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर सुन्दरराज पी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कष्यप के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन एवं आशा रानी व राहुल उईके एसडीओपी के पर्यवेक्षण में जिले में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है । दिनांक 09.06.2023 को थाना प्रभारी गीदम को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नक्सलियों द्वारा प्रतिवर्ष दिनांक 28 जुलाई से 03 अगस्त तक मनाये जाने वाले शहीद सप्ताह के पूर्व नक्सली मल्लेश द्वारा उनके सहयोगी को दन्तेवाड़ा/ गीदम भेजा जाकर एक नई मोटर सायकल एवं अन्य आवश्यक सामान खरीदकर दिनांक 10.06.2023 को नक्सली मल्लेश तक पहॅुचाने वाले हैं । उक्त सूचना की तस्दीक हेतु गीदम-बीजापुर नेशनल हाईवे स्थित बी.आर.ओ. चैक कारली के पास पुलिस पार्टी द्वारा एम.सी.पी. लगाकर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी कि गीदम-बीजापुर मुख्य सड़क मार्ग में गीदम तरफ से एक काले रंग की बिना नम्बर की मोटर सायकल में तीन व्यक्ति सफेद बोरे में सामान लेकर बीजापुर की ओर जा रहे थे जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा रोकने पर मोटर सायकल को तेज भगाने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिनसे पूछताछ करने पर तीनों व्यक्तियों द्वारा अपना नाम क्रमशः (1) विकेष उर्फ विक्की गोयल पिता स्प. प्रेमराज गोयल उम्र 40 वर्ष निवासी-हाईस्कूल रोड़ गीदम (2) बलराम तामों पिता स्व. लक्खू तामो उम्र 35 वर्ष निवासी-ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ (3) सुमित दीक्षित उर्फ छोटू पिता बरामेश्वर दीक्षित उम्र 35 वर्ष निवासी-औनसोन डेहरी थाना डेहरी जिला रोहताष बिहार हाल-पटेलपारा भैरमगढ़ का होना बताये । तीनों के कब्जे में रखे बिना नम्बर के मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस जिसका चेचिस नम्बर MBLHAW170P5AP5A550 इंजन नम्बर HA11EAP5A27437 में रखे सामानों की चेकिंग करने पर बोरे के अंदर विभिन्न नक्सल सामग्री मिला । मौके पर तीनों संदिग्धों की तलाशी लिए जाने पर विक्की गोयल के पास एक सफेद झिल्ली के अंदर एक नग नक्सलियों का भेजा हुआ पत्र जिसमें सामान खरीदने के लिए दो लाख रूपये भेजने सहित अन्य बातें लिखी गई है उक्त पत्र में लपेटा हुआ 2000-2000 रूपये के 50 नोट व शेष चिल्हर कुल रकम 100860/-एक लाख आठ सौ साठ रूपये नगद मिला । संदेहियों से पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा बताया गया कि नक्सली मल्लेष के द्वारा 2000-2000 रूपये के 100 नोट (कुल दो लाख रूपये) देकर नया मोटर सायकल तथा सामान मंगाया गया था, उक्त दो लाख में से 94500/-चैरानबे हजार पाॅच सौ रूपये से जय-विजय आटोमोबाईल्स शो-रूम दन्तेवाड़ा से दिनांक 08.06.2023 को मोटर सायकल एवं 4640/-चार हजार छः सौ चालीस रूपये से मल्लेश द्वारा मंगाये गये आवश्यक सामान खरीदकर मल्लेश के पास पहॅुचाने के लिए ले जाना बताया तथा बाकी पैसा 100860/- एक लाख आठ सौ साठ रूपये को विक्की गोयल द्वारा अपने पास रखना बताया । उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध छ0ग0 जनसुरक्षा अधिनियम की धारा 08 (2), (3), (5) के तहत् कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाॅं से तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कैबिनेट मंत्री  अमरजीत भगत द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत 100 से भी ज्यादा हितग्राहियों को 14.55 लाख सहायता राशि का वितरण*
Next अज्ञात युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.