Mumbai।चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का तबाही का खेल शुरू हो गया है। गुजरात के कच्छ व सौराष्ट्र इलाके में तेज हवाएं चल रही है। वहीं मुंबई समेत कई शहरों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। खबरों की मानें तो बिपरजॉय गंभीर चक्रवात में बदल चुका है।
आपको बता दें कि भारी चक्रवात की स्थिति को देखते हुए। IMD सरकार ने ऐहतियात के तौर पर गुजरात में सभी जरुरी कदम उठा रही है। जानकारी की मानें तो चक्रवात वर्तमान में पोरबंदर से 350 किलोमीटर दूर है। हालांकि समुद्र में इसका असर साफ दिखाई देने लगा है।



