रायपुर। प्रदेश में 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों का हड़ताल खत्म हो गया है, पटवारी संघ सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर के लिए रवाना हो गया है, वहीं अपनी मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से करेंगे चर्चा करेंगे। पटवारी संघ ने जनहित को देखते हुए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
दें कि प्रदेश भर के लगभग 5 हजार से ज्यादा पटवारी नया रायपुर के तूता धरना स्थल में 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए थे, जो अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर कर प्रदर्शन कर रहे थे।सरकार द्वारा एस्मा लगाने के बावजूद भी पटवारी लगातार अपनी मांग पर हड़ताल हड़ताल कर रहे थे।








