Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • माफिया भाजपा राज में पनपे थे कांग्रेस सरकार उनका सफाया कर रही*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

माफिया भाजपा राज में पनपे थे कांग्रेस सरकार उनका सफाया कर रही*

Purushottam Manhare June 16, 2023

रायपुर/16 जून 2023। राज्य में माफिया के पनपने के भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू के आरोपो का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि राज्य में माफिया के पैठ की शुरुआत भाजपा के राज में शुरू हुई थी जिस पर भाजपा सरकार के जाते ही लगाम भी लगाया जा चुका है। भाजपा के राज में एक नए किस्म के माफिया का उदय हो गया था जो सत्ता और प्रशासन को हथियार बना कर अपनी दादागिरी को कानून का आवरण डाल कर छुपाये रखता था। रमन राज में प्रत्येक जिले में विशेष सेल और क्राइम ब्रांच बनाकर प्रशासनिक आंतकवाद का गिरोह संचालित किया जाता था। दबावपूर्वक जमीन मकान खाली कराना, जमीन हड़प कर जबरिया कब्जा करना, खनन माफिया को संरक्षण देने का काम रमन सरकार के संरक्षण में होते रहे। रमन सिंह के कुशासन में रेत माफिया नागू चंद्राकर को दिये गये संरक्षण, समोदा घाट में दिन दहाड़े सरपंच की गोली मारकर की गयी हत्या को छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही सारे माफियाओ का पतन शुरू हो गया है, चाहे प्रशासनिक आतंक फैलाने वाला प्रशासनिक माफिया हो या पुलिस आतंक फैलाने वाला माफिया हो या भाजपा द्वारा पोषित कोल और कबाड़ माफिया हो सभी के हौसले पस्त हो चुके है। अब राज्य में न कोई संविधानेत्तर शासक सुपर सीएम बचा है और न ही वर्दी का रौब दिखा कर ब्लैकमेलिंग करने वाला सुपरकॉप और न ही अपनी जमीनों के दाम बढ़ाने के लिए आम आदमी की जमीनो की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध लगवाने वाला सरकार में दखल रखने वाला भू माफिया। राज्य में कानून के राज की स्थापना हो चुकी है ऐसे में वर्षो से छत्तीसगढ़ के संसाधनों और राज्य के प्रशासन को अपनी जागीर समझने वालों और छत्तीसगढ़ की सम्पदा को विदेशी लुटेरों के समान 15 वर्षो तक लूटने खसोटने वालो को पीड़ा होना स्वाभाविक है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू के द्वारा उठाये गये मुद्दो को गलत प्रस्तुतीकरण कर चंद्रशेखर साहू अपनी राजनैतिक रोटी सेकना चाहते है। धनेन्द्र साहू जी ने अधिकारियों को कानून के पालन की नसीहत दी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि मुद्दाविहीन भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मक कहने को कुछ है नही खीझ में भाजपा नेता झूठे बयान दे रहे हैं। नान और धान के भ्रष्टाचार, अगस्ता और पनामा की कमीशनखोरी, प्रियदशर्नी महिला सहकारी बैंक और डीकेएस के घोटाले भी सर्वविदित है। केवल कमीशनखोरी के लालच में अनुपयोगी स्काई वॉक, घटिया मोबाईल, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे रमन सरकार की प्राथमिकता हुआ करती थी। पन्द्रह सालो तक कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा की आदत वस्तुस्थिति को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने की हो गयी है। राज्य में स्वच्छ और जवाबदेह प्रशासन देने को कांग्रेस का हर नेता प्रतिबद्ध है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की उपस्थिति में भाजपा दंतेवाड़ा का वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सम्मलेन हुआ संपन्न *
Next परम जीवनम योग, ध्यान और आत्मबोध केंद्र सेक्टर 4 कमल विहार, रायपुर में 18 जून को योग महोत्सव

Related Stories

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव

July 26, 2026
23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026

Recent Posts

  • Bahis dünyasında avantaj sağlayan Bahiscom güncel erişim seçenekleri
  • धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव
  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis

You may have missed

Bahis dünyasında avantaj sağlayan Bahiscom güncel erişim seçenekleri
  • Uncategorized

Bahis dünyasında avantaj sağlayan Bahiscom güncel erişim seçenekleri

July 26, 2026
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव

July 26, 2026
Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • Uncategorized

Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif

July 26, 2026
23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026

Recent Posts

  • Bahis dünyasında avantaj sağlayan Bahiscom güncel erişim seçenekleri
  • धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव
  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.