रायपुर । सी आई बी डिटेक्टिव विंग आर पी एफ रायपुर एवं लोकल पुलिस चौकी रामनगर रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से एन डी पी एस एक्ट के तहत एक आरोपी को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया गया बता दें कि आज 19.12.2021 को रेसुब प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन में सी आई बी डिटेक्टिव विंग रायपुर एवं लोकल पुलिस चौकी रामनगर द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर गुप्त निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन रायपुर के पीछे गुढ़ियारी साईड पर रनिंग रूम के पास एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर एक स्कूल बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता मानस कुम्हार पिता लभ कुम्हार उम्र 22 साल निवासी कदली मुंडा वार्ड नं 04 थाना किशोर नगर जिला अंगुल (ओडिशा) बताया। उसके पास बैग में रखे सामान के सम्बंध में पूछताछ करने पर गांजा होना बताया जिसे वह अंगुल ओडिशा से रायपुर लाना तथा किसी उपलब्ध ट्रेन से मैहर ले जाकर बेचना बताया। गवाहों के समक्ष बैग खुलवाकर देखने पर बैग के अंदर भूरे प्लास्टिक टेप में लपेट कर रखा हूआ एक पैकेट मिला। वजन में पैकेट लगभग *05 किग्रा अनुमानित कीमत। रु.50,000/-* पाया गया।
उपरोक्त पकड़े गए आरोपी एवं जब्त गांजा के सम्बंध में रामनगर पुलिस चौकी द्वारा धारा 20 बी एन डी पी एस एक्ट दिनाँक 19.12.21* दर्ज किया गया। समस्त दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय, विशेष न्यायाधीश (NDPS) रायपुर के समक्ष पेश किया गया।








