रायपुर।
श्री 108 आचार्य गुरुवर चर्या शिरोमणि विद्यासागर महाराज की मंगल आशीर्वाद सें श्री 1008 भगवान मुनिसुव्रत नाथ दिगम्बर जैन नवनिर्मित मंदिर अमलतास कैंसल कचना मे बेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन 18 जून सें 21 जून तक किया जा रहा है मंदिर समिति के प्रमुख प्रदीप जैन (दैनिक विश्व परिवार ) एवं अजित जैन ने बताया की आज भव्य बेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव के तीसरे दिन 20 जून को सुबह 5.30 बजे श्री जी की अभिषेक शांतिधारा पूजन आरती की गयी साथ ही आज यज्ञ मण्डल विधान एवं समोशरण विधान का आयोजन किया गया तत्पश्चात श्री जी की स्थापना बेदी की शुद्धि दोपहर 4 बजे करके श्री मुलनायक भगवान मुनि सुव्रत नाथ जी की प्रतिमा काले पाषाण सें निर्मित की जिसका वजन 700 किलोग्राम है मन्त्रोंचार के साथ भक्तिमय माहौल मे विराजमान किया गया श्री 1008 मुनि सुब्रत नाथ भगवान का नवनिर्मित मंदिर जो की राजस्थान स्थित बंशी पहाड़ सें लाये गए गुलाबी पत्थरो से निर्मित हो रहा है जिसकी आयु हजारों वर्षों की होती है मंदिर के शिखर की उचाई भूतल सें 41 फुट है बेदी प्रतिष्ठा एवं विधान आदि धर्मिक आयोजन के निर्देशन का कार्य बा. ब्र. अरुण भैया सानिध्य बा. ब्र. संजीव भैया विधानाचार्य बा. ब्र. अंकित भैया रायपुर के विद्वान सुनिल भैया सौरभ भैया ऋषभ भैया एवं अजित शास्त्री द्वारा संपन्न करवाया जा रहा है आज के आयोजन मे बड़ी संख्या मे दिगम्बर जैन समाज के सभी वर्ग के लोग पारम्परिक परिधान पुरुष वर्ग धोती दुप्पटे एवं महिलाये साड़ी मे उपस्थित थी कल वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव के अंतिम दिन 21/6/23 को सुबह 6 बजे मुलनायक भगवान की अभिषेक शांति धारा पूजन आरती हवन पश्चात् शोभायात्रा का योजना किया है कार्यक्रम पश्चात समाज के सभी लोगो के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन मंदिर समिति द्वारा रखी गयी है






![]()


