किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली ट्रेन जो किरंदुल के निवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होती है वह ट्रेन 25 जून से 3 जुलाई तक दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम संचालित की जाएगी आपको बता बता दे मिली जानकारी के अनुसार नक्सल बंद के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है हालांकि इससे किरंदुल बचेली के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि किरंदुल बचेली में बहुत सारे ऐसे पैसेंजर हैं जो किरंदुल से सीधा विशाखापट्टनम जाते हैं और अपनी जरूरत को इसके द्वारा पूरा कर पाते हैं लेकिन अब 25 जून से 3 जुलाई से लोगों को परेशानी होने वाली हैं। क्यों कि किरंदुल के लोगों के लिए विशाखापत्तनम जाने का एक मात्र साधन है अब ट्रेन किरंदुल से पहले ही रूक कर दंतेवाड़ा से विशाखापत्तनम तक चलने से किरंदुल वासियों को आगामी 3 तीन जुलाई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।
