बस्तर। : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए मंगलवार (27 जून) को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है. मारे गए नक्सली की पहचान संगठन के जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी दूला के रूप में की गई है. ऑपरेशन मानसून में इस साल की यह पहली सफलता बताई जा रही है. जवानों ने नक्सली के शव को भी बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का दैनिक सामान और कुछ विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है. इसे लेकर जवान वापस सुकमा मुख्यालय लौट रहे हैं।









