Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • हिंसा से नहीं निकलेगा कोई हल, सिर्फ शांति ही समाधान: राहुल गांधी
  • Latest
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हिंसा से नहीं निकलेगा कोई हल, सिर्फ शांति ही समाधान: राहुल गांधी

Purushottam Manhare June 30, 2023

मणिपुर दौरे पर मोइरांग के राहत शिविरों में हिंसा के पीड़ितों से की राहुल गांधी ने मुलाकात

अपने दौरे के दूसरे दिन राज्यपाल और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से भी मिले राहुल गांधी

नई दिल्ली, 30 जून

मणिपुर में अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोइरांग में राहत शिविरों का दौरा कर हिंसा से पीड़ित लोगों का दु:ख दर्द जाना और इंफाल में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके अलावा राहुल गांधी ने राजभवन पहुंचकर मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मणिपुर के हालातों को लेकर चर्चा की और उन्हें राहत शिविरों में आवश्यक संसाधनों की कमी से भी अवगत कराया। राहुल गांधी ने मोइरांग में आज़ाद हिंद फौज शहीद स्मारक पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर की हिंसा से पीड़ित लोगों की दुर्दशा देखकर उनका दिल दहल गया है। हिंसा से कोई समाधान नहीं निकलने वाला है, सिर्फ शांति ही समाधान है।

राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह मणिपुर में लोगों का दु:ख-दर्द बांटने आए हैं। मणिपुर की हिंसा एक भयानक त्रासदी है। यह मणिपुर की जनता के साथ-साथ देशवासियों के लिए भी अत्यंत दु:खद और दर्दनाक है। वह राहत शिविरों में गए और हर समुदाय के लोगों से मिले। उन्होंने राहत शिविरों में मणिपुर के भाइयों और बहनों की तकलीफों को देखा, सुना और महसूस किया। शिविरों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत है। राहत शिविरों में दवाई व खाने की कमी है, जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हिंसा के कारण अपने प्रियजनों और घरों को खोने वाले लोगों के दर्द को देखना और सुनना दिल दहला देने वाला है। वह जिस भी भाई, बहन और बच्चे से मिले, उसके चेहरे पर मदद की पुकार थी। आज मणिपुर को शांति की जरूरत है।

राहुल गांधी ने कहा कि नफरत और हिंसा एक आपदा है, जिसका सामना हम सब साथ मिलकर सिर्फ़ मोहब्बत और संवाद से कर सकते हैं। मणिपुर की जनता से शांति की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा से किसी को कुछ नहीं मिलेगा। शांति ही आगे बढ़ने का रास्ता है। हर किसी को अब शांति व सद्भाव के बारे में बात करनी चाहिए और उसकी तरफ बढ़ना शुरू करना चाहिए। राज्य में शांति लाने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचे दुर्ग संभाग की बूथ कमेटियों में
Next समता काॅलोनी मैक साॅलिटेयर में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के जून सत्र का समापन

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.