रायपुर।
गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्री दूधाधारी मठ रायपुर में परंपरागत रूप से श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा, दिनांक 3 जुलाई 2023 को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्री दूधाधारी मठ में मनाया जावेगा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग गुरु पूर्णिमा को रायपुर में ही रहेंगे। मठ में यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के अतिरिक्त दूरदराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भक्तगण एवं शिष्य परिवार के लोग काफी संख्या में दूधाधारी मठ
पहुंचकर गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं।








