Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय:चिकित्सा महाविद्यालय में नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर चिकित्सकों ने किया डॉ. विधान चंद्र रॉय का पुण्य स्मरण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय:चिकित्सा महाविद्यालय में नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर चिकित्सकों ने किया डॉ. विधान चंद्र रॉय का पुण्य स्मरण

Purushottam Manhare July 1, 2023

*रायपुर. 1जुलाई 2023.* पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से डॉ. विधान चंद्र रॉय को याद किया गया । चिकित्सा महाविद्यालय के सभा कक्ष में डॉ.विधान चंद्र रॉय के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर सभी चिकित्सकों ने उनका पुण्य स्मरण किया।

ज्ञात हो कि नेशनल डॉक्टर्स डे डॉ.विधान चंद्र रॉय के जन्म दिवस की पुण्य स्मृति में मनाया जाता है। डॉ. रॉय चिकित्सक होने के साथ साथ एक समाजसेवी एवम पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री भी थे। उनकी कर्तव्य परायणता एवम समाजसेवा के भाव के कारण उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया ने सभी चिकित्सकों को नेशनल डॉक्टर्स डे की बधाई दी। अधिष्ठाता ने मरीजों के प्रति चिकित्सकों के कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए अपने उत्तरदायित्वों के कुशलता से निर्वहन किये जाने के लिए सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने कहा कि समाज में चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस दिन चिकित्सकों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के योगदान से लोगों के स्वास्थ्य में अकल्पनीय वृद्धि हुई है और आने वाले कुछ वर्षों में चिकित्सा विज्ञान में क्रांतिकारी परिवर्तन होने की संभावना है।

इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में चिकित्सकों एवम जूनियर डॉक्टर्स के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 40 से अधिक चिकित्सकों ने रक्तदान किया जिसमें डॉ. अरविंद नेरल ने 122 वीं बार रक्तदान किया जो कि समाज के लिए एक प्रेरणा है। इसके साथ ही बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश लालवानी एवं डॉ. देवप्रिय रथ समेत अन्य चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम ने डॉक्टरों को सम्मानित किया।

चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में हरियाली बनाये रखने के लिए तथा इस दिवस को यादगार बनाने के लिए चिकित्सकों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. बी. एस. नेताम, डॉ. अरविंद नेरल, डॉ. मनोज साहू, डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. ज्योति जायसवाल, डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. विनित जैन, डॉ. संतोष पटेल, डॉ. जया लालवानी, डॉ. प्रतिभा जैन शाह, डॉ. हंसा बंजारा, डॉ. सुमित त्रिपाठी, डॉ. के. के. साहू, डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. मृत्युंजय सिंह एवं डॉ. निर्मल वर्मा समेत अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
–00–

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जाएगा दूधाधारी मठ में
Next श्री सिद्ध चक्र विधान रिद्धि सिद्धि प्रदाता सभी कष्ट व रोग निवारक विधान है :- ब्र. जिनेश शास्त्री

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.