राजनांदगांव। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के मोड़ से कुछ दूर पहले आशानगर के सामने सोमवार तड़के नेशनल हाईवे में एक मेटाडोर पलट गई। हादसे में मेटाडोर का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिगस्त हो गया है। हालांकि वाहन चालक और सह-चालक को मामूली खरोंचे आई है। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन वाहन के सामने का हिस्सा नष्ट हो गया है। ऐसे में हादसे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि वाहन चालक या सह-चालक को गंभीर चोंट पहुंची होगी।








