रायपुर – भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के वेस्टर्न इंडिया रीजनल कौंसिल के रायपुर चैप्टर जुलाई में स्टूडेंट्स मंथ मनाने जा रहा है । रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएस शरद कांकनी ने बताया कि इस आयोजन में सीएस एवं अन्य छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा । यह आयोजन 1 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई को संपन्न होगा जिसमे प्रतिदिन एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । विविध कार्यक्रमों की फेहरिस्त में 12 जुलाई को ब्लड डोनेशन कैंप एवं 27 जुलाई को स्वच्छ भारत अभियान आदि शामिल हैं।








