रायपुर।
3 जुलाई 2023 संध्या 5:00 बजे महादेव घाट रायपुर में करणी सेना के द्वारा बनारस गंगा आरती तर्ज पर खारुन गंगा महाआरती एवं हाटकेश्वर महादेव पूजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न हुआ, मंडल की किरण अग्रवाल ने बताया कि यह गंगा महा आरती संगिनी महिला मंडल को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,महिला मंडल द्वाराआए हुए सभी भक्तों को पोहा का प्रसाद वितरण किया गया लल्लू महाराज के द्वारा भजन संध्या में महिलाओं ने खूब आनंद लिया,महा आरती और प्रसाद का वितरण कर सभी महिलाओं की खुशी देखते बन रही थी,मंडल की किरण अग्रवाल,शशी अग्रवाल,कविता गोयनका,शिखा चौधरी,साधना अग्रवाल,सरिता अग्रवाल, जय श्री शर्मा,किरण गुप्ताा,शशी अग्रवालआदि महिलाएं उपस्थित थी
