Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कोरबा अंचल की लचर विद्युत व्यवस्था से राजस्व मंत्री नाराज, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एमडी डिस्ट्रीब्यूशन को लिखा पत्र
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कोरबा अंचल की लचर विद्युत व्यवस्था से राजस्व मंत्री नाराज, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एमडी डिस्ट्रीब्यूशन को लिखा पत्र

Purushottam Manhare July 8, 2023

कोरबा। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा अंचल में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के एम.डी मनोज खरे को पत्र लिखा है। प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण को लिखे पत्र में राजस्व मंत्री ने कोरबा अंचल में विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि प्रदेश में कोरबा विद्युत उत्पादन का प्रमुख केन्द्र है और समूचे देश में एक तरफ कोरबा में स्थापित राज्य की विद्युत उत्पादन इकाईयों को सर्वश्रेष्ठता का खिताब मिला है तो दूसरी तरफ बिजली की कटौती के मामले में सबसे अधिक कोरबा अंचल के लोग ही पीड़ित हैं।

पत्र में इस बात का जिक्र विशेष तौर पर किया गया है कि कोरबा में आए दिन किसी न किसी समस्या के चलते लम्बे समय तक बिजली कटौती होती रहती है जिससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही अनेक लघु उत्पादन इकाईयों सहित विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करने के साथ ही बड़े पैमाने पर नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पत्र में आगे लिखा है कि वर्ष 1980 में छात्र जीवन में जब वे कोरबा के प्रथम शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल में छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष थे उस समय कोरबा अंचल में की जा रही व्यापक पैमाने पर बिजली कटौती के मुद्दे को तत्कालीन मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल के चेयरमैन के समक्ष कोरबावासियों की समस्याओं को रखा था और उनके द्वारा सकारात्मक रूख अपनाते हुए आश्वस्त किया गया था कि कोरबा चूंकि राज्य में बिजली उत्पादन का प्रमुख केन्द्र है और इसके लिए कोरबावासियों को पूरा हक है कि उन्हे बिजली कटौती की परेशानियों से मुक्त रखा जाय। उन्होने विश्वास दिलाया था कि कोरबा में असामान्य परिस्थितियों को छोड़कर सामान्य तौर पर बिजली कटौती नहीं की जाएगी और कोरबावासी इस बात के साक्षी हैं कि मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल का विखण्डन होने तक कोरबा अंचल के लोग बिजली कटौती की गंभीर समस्या से अछूते रहे।राजस्व मंत्री ने पत्र में एम.डी. डिस्ट्रीब्यूशन को आगाह करते हुए लिखा है कि कोरबा अंचल में आए दिन की जा रही बिजली कटौती से आम नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है। पत्र में आगे लिखा गया है कि यदि कोरबा अंचल के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं तो जनाक्रोश कभी भी विस्फोटक रूप लेकर जन आन्दोलन में परिवर्तित हो सकता है जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी स्वयं उनकी और उनके वितरण विभाग की होगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous किरंदुल नगर पालिका कर्मचारी सम्मिलित हुए एक दिवसीय हड़ताल में
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिखाने के दाँत अलग खाने के अलग : रवि भगत

Related Stories

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव

June 9, 2026
नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु

June 9, 2026
डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*

June 9, 2026

Recent Posts

  • रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*
  • एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

You may have missed

एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.