रायपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय/जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2023—2024 आयोजन 10 जुलाई से किया जा रहा हैं । विभाग ने आयोजन के 2 दिन पूर्व सुचना जारी करने पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के कुछ घंटे बाद भाजयुमो के दबाव पर तिथि परिवर्तन करने का सुचना शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया। भाजपा युवा मोर्चा खेल एवं कला सह प्रमुख अमन यादव ने बताया कि 2 दिन पहले सुचना जारी करने से खिलाड़ियों के पास तैयारी का समय नहीं हैं। इतना कम समय में खिलाड़ी अपना पात्रता प्रमाण पत्र कैसे जमा कर पायेंगे। स्कूल गेम्स का आयोजन राष्ट्रीय स्तर तक होता हैं जहा खिलाड़ियों को बोनस अंक दिया जाता हैं। बहुत से स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुआ हैं। विकासखंड स्तर के आयोजन के दो दिन बाद जिला स्तर का प्रतियोगिता का आयोजन कराना और उस से बडी बात एसजीएफआई के बैठक से पूर्व सभी निर्णय लेना । छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन करके राजनितिक लाभ लेने स्कूल के खिलाड़ियों का भविष्य अंधकार में रखा जा रहा हैं। जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी समीर फरिकार, प्रदेश मिडिया सह प्रभारी मनीष देवांगन, रायपुर जिला महामंत्री राहुल राव, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य गंधर्व पांडे, प्रतीक साहू, मण्डल अध्यक्ष धर्मेश वर्मा, विकास शुक्ला,कान्हा ठाकुर, शुब्रतो हलधर, राजेश,आकाश कासु, अमन गुप्ता, भारती साहु,विजय महेश्वरी, रोहित झा, जयंत कोसरे , धनदीप नायक सहित सैंकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता सहित पुलिस बल तैनात थी।






![]()


