Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चेंबर भवन में व्यापारी सम्मेलन हुआ संपन्न : व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी
  • छत्तीसगढ़

चेंबर भवन में व्यापारी सम्मेलन हुआ संपन्न : व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी

Purushottam Manhare July 12, 2023

रायपुर।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज दिनांक 11 जुलाई 2023 को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन श्री सुनील सिंघी जी थे। प्रदेश इकाई सहित चेंबर एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन ने कहा कि व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन श्री सुनील सिंघी जी का बड़े ही गर्मजोशी से पुष्प वर्षा एवं ढोल तासों के साथ स्वागत किया गया । कार्यक्रम में श्री अजय भसीन जी ने संरक्षक एवं सलाहकार समिति सहित समस्त चेम्बर पदाधिकारियों का परिचय देते हुए श्री सुनील सिंघी जी का परिचय कराया।

श्री अमर पारवानी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी तंत्र तक व्यापारियों की बात रखने के लिए कोई मंच नहीं था। इतिहास में यह पहली बार है जब व्यापारियों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया गया है एवं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समिति का प्रतिनिधित्व भी एक व्यापारी को ही सौंपा गया है जिसमे छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया गया है इसके लिए मैं प्रदेश के समस्त व्यापारियों की ओर से श्री सुनील सिंघी जी का आभार प्रकट करता हूं।

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विकास हेतु गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण समिति में 8 राज्य, संघ राज्य क्षेत्र- (दिल्ली, गोवा, आसाम, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तामिलनाडू, मध्य प्रदेश), 9 मंत्रालय, विभाग- (आवास और शहरी मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, सूक्ष्म, मध्यम और मध्यम उद्यम मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नीति आयोग,वाणिज्य विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, कृषि निगम और किसान कल्याण विभाग, राजस्व विभाग) के संयुक्त सचिव सहित अन्य ट्रेड एसोसिएशन (लघु उद्योग भारती, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं जिससे प्रदेश स्तर की समस्याओं को संबंधित विभाग के द्वारा सीधे निराकरण कराया जा सकेगा।

अपने उद्बोधन में श्री सुनील सिंघी जी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों के सर्वांगीण विकास के लिये निरंतर कार्य करेगी तथा बोर्ड द्वारा निम्नलिखित कार्य किये जायेंगे:-
ऽ व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के कल्याण के लक्ष्य को हासिल करने तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य आदि नीतिगत उपायों की पहचान करना। पेंशन योजना द्वारा 3 करोड़ से अधिक छोटे व्यापारियों को 3 हजार रूपये मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा।
ऽ सभी लाइसेंस के लिये सिंगल विंडो प्रणाली से देश के सभी राज्यों में लाइसेंस की प्रक्रिया सरल होगी।
ऽ व्यापारियों के अनुपालन बोझ को घटाने के लिए संस्तुति करना।
ऽ व्यापारियों के लिए लागू अधिनियमों और नियमों में सरलीकरण के सुझाव देना।
ऽ व्यापारियों के लिए आर्थिक निधियों तक की पहुंच सरल करना।

श्री सुनील सिंघी जी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाला फोरम है जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्या केंद्र सरकार तक पहुंचाई जायेगी। पॉलिसी मेकिंग में भी व्यापारी कल्याण बोर्ड अपनी मुख्य भूमिका निभायेगी। इस समिति के माध्यम से व्यापारी पेंशन स्कीम, व्यापारी इंश्योरेंस जैसी योजनाओं को व्यापारियों तक पहुंचाया जायेगा।

श्री सिंघी ने यह भी बताया कि सुगम व्यापार के लिये सिंगल विंडो प्रणाली सिस्टम लागू करवायेंगे साथ ही व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से व्यापारिक पेंशन स्कीम भी लागू करवाई जायेगी। व्यापारियों के लिये लागू अधिनियमों, नियमों आदि में सरलीकरण, सभी प्रकार की व्यापारिक समस्याआंे का समाधान किया जायेगा।

मुख्य अतिथि का स्वागत चेम्बर संरक्षक एवं सलाहकार समिति, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, महिला चेम्बर, उद्योग चेम्बर, ट्रांसपोर्ट चेम्बर, युवा चेम्बर, प्रदेश की विभिन्न इकाईयों, एसोसियेशन एवं कैट सीजी चेप्टर एवं युवा कैट के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

बैठक का संचालन चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने किया एवं आभार चेंबर कोषाध्यक्ष उत्तम चंद गोलछा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय कल्याण बोर्ड के सदस्य चुने जाने पर श्री पारवानी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर चेम्बर संरक्षक- आसुदमल वाधवानी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, सलाहकार-अमर गिदवानी, मगेलाल मालू, दीपक बल्लेवार, भरत बजाज, जितेन्द्र दोशी, प्रमोद दुबे, नरेन्द्र कुमार दुग्गड़ राम गिडलानी, संजय रावत, परमानंद जैन (राईस मिल), राकेश ओचवानी, सुरन्दिर सिंह, रामनिवास मोड़ा, हाजी वली मोहम्मद, परमानंद जैन (गाण्ेश सायकल), प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल,

कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष-हीरा माखीजा, मनोज कुमार जैन, कन्हैयालाल गुप्ता, नरेन्द्र हरचंदानी, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, महेश दरयानी, अमृत लाल पटेल, टी.श्रीनिवास रेड्डी, मंत्री-लोकेश साहू, राजेन्द्र खटवानी, प्रशांत गुप्ता, राकेश वाध्वानी, नीलेश मूंधड़ा, जितेन्द्र गोलछा जैन, दिनेश पटेल, शंकर बजाज सहित उद्योग चेम्बर, युवा चेम्बर, महिला चेम्बर, ट्रांसपोर्ट चेम्बर, प्रदेश की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारीगण कैट सीजी चेप्टर एवं युवा के पदाधिकारी एवं विभिन्न एसोसियेशनों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous अनियमित आन्दोलन को कुचलने अलोकतांत्रिक रास्ता अपना रही है सरकार : गोपाल प्रसाद साहू
Next अनियमित आन्दोलन को कुचलने अलोकतांत्रिक रास्ता अपना रही है सरकार

Related Stories

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण
  • छत्तीसगढ़

मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.