Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कौन बनेगा करोड़पति 15‌’ के प्रोमो में अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता पर झूम उठा देश
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कौन बनेगा करोड़पति 15‌’ के प्रोमो में अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता पर झूम उठा देश

Purushottam Manhare July 12, 2023

रायपुर।

दर्शकों के चहेते शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीज़न के ताजातरीन कैंपेन प्रोमो ने सबका मन मोह लिया है! ‘बदल रहा है देश, बदल रहा है कौन बनेगा करोड़पति!’ – इस दिलचस्प वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने काव्यात्मक अंदाज़ से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनकी काव्यात्मक शैली में बोले गए प्रोमो के डायलॉग्स को रोहन-विनायक के अपबीट म्यूज़िक पर सेट किया गया है, जिसके अंत में अमिताभ बच्चन इस रियलिटी क्विज़ शो की मशहूर धुन गुनगुनाते हैं। केबीसी के फैंस के दिलों में गूंजती अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज उस बदलाव के हिसाब से इस शो के ताजातरीन अवतार की झलक दिखाती है, जिसे इस देश और इसके लोगों ने अपनाया है।

लेजेंड अमिताभ बच्चन के फैंस रोहन और विनायक ने इससे पहले पिंक, सरकार 3 और 102 नॉट आउट जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। और अब उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की आइकॉनिक थीम ट्यून में एक नई जान फूंक दी है। हालांकि इस आइकॉनिक थीम को गुनगुनाने के लिए इस्तेमाल की गई श्री अमिताभ बच्चन की आवाज पूरे देश पर छा गई है।

इस धुन के पीछे के आइडिया और इसे बनाने के बारे में बताते हुए रोहन ने कहा, “केबीसी 15 की धुन हमारे दिलों दिमाग में बसी हुई है और इस शो के लिए भी अनोखी है। इस धुन में अमिताभ बच्चन की आवाज के इस्तेमाल के पीछे हमारी सोच यह थी कि होस्ट और यह धुन, दोनों ही इस शो की पहचान है, और दर्शकों को नए सीज़न में आमंत्रित करने के लिए इन दोनों का ही इस्तेमाल‌ करना हमें बिल्कुल सही लगा।”

विनायक ने भी इसी तरह के विचार साझा करते हुए कहा, “हम बचपन से ही महानायक के फैंस रहे हैं और उनके साथ पहले भी काम कर चुके हैं, इसलिए हम जानते थे कि उनकी आवाज़ में वो जोश और वो जुंबिश है, जो पूरे देश को जोड़ती है। इसलिए बहुत सोच-विचार के बाद रोहन और मेरे मन में यह ख्याल आया कि इस शो के चेहरे को इस वीडियो की आवाज भी बनाई जाए।”

इस मेगास्टार की गहरी दमदार आवाज़ इस प्रोमो में उनकी म्यूज़िकल डिलीवरी से बखूबी तालमेल बनाती है, जिसमें उनका कथन – ‘नए अरमान, नई मुस्कान, नए आसमान लिए’, कौन बनेगा करोड़पति 15 के लिए मंच तैयार करता है, जो जल्द ही एक नए रूप में दर्शकों के सामने होगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous अनियमित आन्दोलन को कुचलने अलोकतांत्रिक रास्ता अपना रही है सरकार
Next प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरा के लिए रवाना हुए। मोदी फ्रांस के साथ-साथ यूएई का भी दौरा करेंगे

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.