Skip to content
November 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर सिन्हा ने तत्काल शुरू कराया राहत एवम बचाव कार्य*
  • छत्तीसगढ़

घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर सिन्हा ने तत्काल शुरू कराया राहत एवम बचाव कार्य*

Purushottam Manhare July 19, 2023

रायगढ़, 19 जुलाई 2023/ घरघोड़ा के करीब कंचनपुर में आज एक स्कूली बस को उल्टी दिशा ने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 30 स्कूली बच्चे सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। कलेक्टर  सिन्हा ने तत्काल राहत एवम बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर राजीव पांडेय और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया तथा घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय ने बताया कि सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस घरघोड़ा से 30 स्कूली बच्चों को लेकर बरघाट बरौद क्षेत्र में छोड़ने जा रही थी। ड्राइवर और परिचारिका के साथ बस में कुल 32 लोग सवार थे। धर्मजयगढ़ रोड में कंचनपुर बायपास के पास बरौद की ओर से सामने से आ रही ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चोटिल 5 बच्चों बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। बस ड्राइवर को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर और ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बस में सवार बाकी 25 बच्चों का उपचार घरघोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जिनमें से अधिकांश बच्चों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। शेष बच्चों को स्क्रीनिंग के बाद शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी। ट्रक चालक जो मौके से भाग गया था उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घरघोड़ा एसडीएम श्रीमती ऋशा ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके अनुसार ट्रक खलासी चला रहा था, जो कि नशे में था और रॉन्ग साइड में ट्रक चलाकर स्कूली बस को टक्कर मार दी। जबकि ट्रक ड्राइवर बाजू में बैठा था। दुर्घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे, जिसे पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन
Next कांग्रेस सरकार ने अनियमित कर्मचारियों को दिया धोखा

Related Stories

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*

November 4, 2026

Recent Posts

  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*

You may have missed

अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.