Skip to content
April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात* *इण्डोर स्टेडियम रायपुर में 23 जुलाई को कार्यक्रम, विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात* *इण्डोर स्टेडियम रायपुर में 23 जुलाई को कार्यक्रम, विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा

Purushottam Manhare July 20, 2023

*मुख्यमंत्री श्री बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात*

*इण्डोर स्टेडियम र

रायपुर, 19 जुलाई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार 23 जुलाई को संभवतः रायपुर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान संभाग के पांचो जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, आयोजन संबंधी इंतजामों आदि की समय पर तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल की युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को पूर्व में आयोजित प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान का विस्तार माना जा रहा है। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शासकीय योजनाओं के लिए लोगों का फीडबैक भी जाना था। अब सभी संभाग मुख्यालयों में समय-समय पर होने वाले युवाओं से भेंट-मुलाकात के इस कार्यक्रम में श्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दों, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से मेरे सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए युवाओं की सोच और सुझाव भी लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मिले सुझावों को नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए तैयार की जाने वाली योजनाएं बनाने में भी शामिल किया जाएगा। युवा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधे प्रश्न भी पूछ सकेंगे और उनके जवाब भी पा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक हटने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए भत्ते के रूप में बेरोजगार युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CgRaipur news

Post navigation

Previous रेलवे का ई टिकट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next सरकारी अस्पतालों में बढ़ी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पांच सालों में ही प्रदेश के 100 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

You may have missed

Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • Uncategorized

Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin

April 29, 2026
895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026

Recent Posts

  • Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.