Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चेंबर ने प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर के लिए ली व्यापारिक संघों की बैठक
  • छत्तीसगढ़

चेंबर ने प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर के लिए ली व्यापारिक संघों की बैठक

Purushottam Manhare July 20, 2023

 

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी प्रपत्र अनुसार
व्यापारिक संघों से लिए गए आवेदन

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि नया रायपुर में 1000 एकड़ में प्रस्तावित होलसेल कारिडोर के लिये लैंडयूज बदला जा चुका है। होलसेल कारिडोर में स्थान लेने हेतु एनआरडीए (नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण) द्वारा जारी प्रारूप के अनुसार व्यवसायिक संघों को आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है जिसके परिपेक्ष्य में आज चेंबर भवन में छत्तीसगढ़ चेंबर अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी के नेतृत्व में प्रस्तावित, दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े होलसेल कॉरिडोर के लिए आवेदनकर्ता विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रमुखों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमे चेंबर के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण भी उपस्थित रहे।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा स्वीकृत इस महती योजना एवं चेंबर का विजन अब जल्द ही मूर्त रूप लेने तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रस्तावित नए होलसेल कॉरिडोर की परिकल्पना से प्रदेश के समस्त व्यापारी भली भांति परिचित हैं।

श्री पारवानी जी ने आगे बताया कि प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर को लेकर एनआरडीए ‘‘नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण‘‘ द्वारा व्यवसायिक संघों के लिए उनके आवश्यकताओं के अनुरूप एक प्रपत्र जारी किया गया है जिसे व्यापारिक संघों के प्रमुखों द्वारा, जिन्होंने होलसेल कॉरिडोर में स्थान पाने हेतु आवेदन दिया है, उन्हंे उक्त प्रपत्र अनुसार आवेदन मांगा गया जिन्हें चेंबर द्वारा व्यवसायिक संघों के प्रमुखों से भरवाया गया तथा उपस्थित व्यापारियों एवं संघ प्रमुखों को इस विषय से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई।

बैठक में श्री मनीष पल्लीवार जी द्वारा होलसेल कॉरिडोर मॉडल को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतुत किया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर उपरोक्त अंतर्राष्ट्रीय बाजारों जैसा विशाल और व्यवस्थित होगा। यह होलसेल कॉरिडोर स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अटल नगर (नया रायपुर) रेलवे स्टेशन निर्माणाधीन तथा भारत माला सड़क परियोजना एवं एनएच 30 के समीप होगा जो भौगोलिक रूप से हमारी सीमा से लगे उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश और झारखंड की मांग की आपूर्ति कर सकेगा तथा प्रदेश के व्यापार को नई ऊंचाई, दिशा और गति देगा, साथ ही साथ संपूर्ण भारतवर्ष में छत्तीसगढ़ मॉडल के एक अनूठे और सबसे बड़े व्यवसाय क्षेत्र के रूप में जाना जाएगा। यह एक स्वकेंद्रित और सभी तरह के थोक व्यापार के लिए एक ही स्थान पर सर्वसुविधायुक्त परिसर होगा जो भविष्य में 50 से 100 वर्ष तक निर्बाध-निर्विघ्न व्यवस्था के अनुकूल होगा।

यह देश का प्रथम पर्यावरण संतुलित बाजार होगा जिसमें सोलर एनर्जी वाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर रीसाइकलिंग तथा गार्बेज रिसाइकलिंग की भी व्यवस्था होगी तथा पर्यावरण संतुलन हेतु पूरे क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण भी होगा। प्रस्तावित बाजार को विभिन्न सेक्टरों में वर्गीकृत किया गया है जिससे आगंतुक ग्राहकों को गंतव्य तक खरीदने में किसी प्रकार की समस्या ना हो, मूलभूत सुविधाएं जैसे पेट्रोल पम्प, बैंक, एटीएम, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, शौचालय, हमालों के लिए विश्राम स्थल, खानपान के स्टाल, धर्म कांटा, ट्रकों एवं अन्य वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि का भी ध्यान रखा गया है।

बैठक में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष- हीरा माखीजा, अमृत लाल पटेल, कन्हैया गुप्ता, टी.श्रीनिवास रेड्डी, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, जय नानवानी, मंत्री-शंकर बजाज, नीलेश मूंधड़ा, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र खटवानी, दिलीप इसरानी, युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल, हिमांशु वर्मा, विपुल सोमानी, मनीष पटेल, जयेश पटेल, एसोसियेशन- धीरज ताम्रकार अध्यक्ष महादेव घाट व्यापारी संघ, दिलीप पंसारी अध्यक्ष पान व्यापारी संघ, संजय जैन अध्यक्ष रायपुर आयरन एंड स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन, संजय जादवानी अध्यक्ष एमजी रोड व्यापारी संघ, राजेंद्र खटवानी प्रदेश मंत्री चेंबर, विमल बाफना उपाध्यक्ष चेंबर, अमित अग्रवाल रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन, इंदर धीरानी सो एसोसिएशन, दिलीप इसरानी मंत्री चेंबर, अनिल टाटिया होम अप्लायंस, नितेश वडेर रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन, अजंता अग्रवाल रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन, रतन लाल अग्रवाल धनपुरी आलू प्याज एसोसिएशन, कन्हैया महत्व रायपुर स्कूटर पार्ट्स एसोसिएशन, प्रशांत गुप्ता मंत्री चेंबर, महेश बजाज छत्तीसगढ़ प्लास्टिक एसोसिएशन, रवि रंगलानी रायपुर आटा चक्की एसोसिएशन, नवीन रिचार्या कट्टा चैक, ओम प्रकाश शर्मा छत्तीसगढ़ एसोसिएशन फॉर एंड फर्निशिंग, दिनेश अठवानी अध्यक्ष भटगांव व्यापारी संघ नितिन देवांगन भटगांव व्यापारी संघ, अमर सारंगी रायपुर मोटर मर्चेंट एसोसिएशन, बी. आर. मोदी रायपुर प्लाईवुड एसोसिएशन, नरेंद्र हरचंदानी प्रेसिडेंट डूमर तराई कांफेडरेशन ऑफ फार्मा डीलर्स, हेमा कमल कुमार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माहौल निर्माता व्यापारिक संघ, सुरेश मंगानी बंजारी रोड व्यापारी संघ सह सचिव, टी श्रीनिवास रेड्डी उपाध्यक्ष चेंबर, ठोक बर्तन व्यापारी संघ सचिव, नारायण सेन व्यापारी संघ बिरगांव, रविकांत तिवारी व्यापारी संघ गिरगांव, अगरबत्ती एसोसिएशन घनश्याम अंदानी, दर्शन लाल निहाल शारदा चैक व्यापारी संघ, सुरेश खिलवानी छत्तीसगढ़ एलुमिनियम एसोसिएशन अध्यक्ष, सुजीत चैरसिया छत्तीसगढ़ प्रिंटिंग एसोसिएशन, संजीत गोयल रायपुर दाल मिल अध्यक्ष, नानक धनवानी रायपुर दाल मिल सचिव, कन्हैया लाल गुप्ता उपाध्यक्ष चेंबर, अशोक छाबड़ा अध्यक्ष रायपुर साइकिल मर्चेंट एसोसिएशन, सुरेंद्र सिंह, चंदूलाल पटेल, हरसुख पटेल मोहन पटेल, रायपुर टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन रायपुर, निलेश अग्रवाल सचिव छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन, रमेश मेघानी अध्यक्ष थोक अनाज व्यवसायी संघ, मुरली कृष्णा बालाजी, मनीष गुप्ता रायपुर मेटल यूटेंसिल मर्चेंट एसोसिएशन, सतीश जैन अध्यक्ष मर्चेंट एसोसिएशन गोल बाजार, ओंकार सिंह एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन अध्यक्ष, चंदन कुमार हरीश बीज भंडार, हरिनारायण गुप्ता कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सोलर एसोसिएशन, अनिल पुनियानी रायपुर होलसेल होजरी, भवनानी आटा चक्की एसोसिएशन, लाल छाबड़ा पंडरी रायपुर, श्याम अठवानी नवापारा राजिम, हरीश शोभवानी एफएमसीजी एसो,, अमर संतवानी रायपुर सायकल मर्चेन्ट एसोसियेशन, महेश खिलोसिया रायपुर स्वीट एंड स्नेक्स एसोसियेशन, प्रहलाद शादीजा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ग्लास एसोसियेशन, मनोज कोठारी फर्निचर एसोसियेशन, रविन्दर सिंह आहूजा अध्यक्ष हार्डवेयर एंड पेंट्स एसो., रोहन जैन अध्यक्ष, जितेन्द्र जैन उपाध्यक्ष सीसीटीवी एसो., सहित संजीत निरंकारी, अफसर खान, सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रकाश पटेल, राजेश गुरनानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous कर्नाटक के बेलगाम जैन आचार्य पूज्य श्री 108 काम कुमार नंदी की निर्गम हत्या के विरोध मे भारी आक्रोश सकल जैन समाज रायपुर ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन
Next भर्ती में भ्रष्टाचार, भाजयुमो व्यापम का करेगा घेराव

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.