Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • डॉक्टर का सम्मान लोग भगवान की तरह ही करते हैं -राजेश्री महन्त 
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉक्टर का सम्मान लोग भगवान की तरह ही करते हैं -राजेश्री महन्त 

Purushottam Manhare July 20, 2023

*जांजगीर में होम्योपैथिक क्लीनिक का किया शुभारंभ शिव महापुराण में भी हुए शामिल*

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अपने दो दिवसीय जांजगीर-चांपा जिला प्रवास के प्रथम दिवस जांजगीर पहुंचे यहां उन्होंने जहां एक ओर होम्योपैथिक क्लीनिक का शुभारंभ किया वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज केरा रोड जांजगीर में ग्रीन रिवर स्कूल के सामने होम्योपैथी क्लिनिक के शुभारंभ करने के लिए अन्य अतिथियों के साथ उपस्थित हुए। उन्होंने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित करके क्लीनिक का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर अपना आशीर्वचन संदेश में उन्होंने कहा कि इस जगत में लोग भगवान के पश्चात सर्वाधिक सम्मान डॉक्टर का ही करते हैं, उन्हें ईश्वर के समकक्ष ही माना जाता है कारण कि वे लोगों के प्राणों की रक्षा करते हैं। होम्योपैथी पद्धति के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यद्यपि संसार में चिकित्सा की अनेक विधियां हैं किंतु भारत वर्ष में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति विशेष रूप से प्रचलित है। हमें आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि जो भी आवश्यकता मंद लोग यहां पर उपचार के लिए आएंगे वे यहां से ठीक होकर अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। लोगों को कार्यक्रम व नगर पालिका के अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि एक सामान्य परिवार से निकलकर डॉक्टर जैसे पद को प्राप्त करना एवं समाज सेवा के लिए अपने आप को समर्पित करना हम सब के लिए गौरव की बात है। शिक्षाविद जितेंद्र पांडे ने इस अवसर पर कहा कि महाराज जी के हाथों से जिस कार्य का शुभारंभ हो जाए वह हमेशा फलीभूत होता है मैं इसका स्वयं जीता जागता उदाहरण हूं। लोगों को क्लीनिक संचालक परिवार के उपरोहित जी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से नवागढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रवीण पांडे ,होम्योपैथी क्लीनिक के संचालक डॉ उमेश आदित्य,जनपद सदस्य कमलेश सिंह, रामविलास राठौर ,गोपाल अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद सिंह, पवन चतुर्वेदी, अजीत सिंह राणा, पूर्व पार्षद वरुण कहरा, शशिकांत सिंह, सुशील साहू, देव कुमार पांडे, राकेश वैष्णव ,ईश्वर कहरा, वीरेंद्र सिंह, थापा सर, सागर मोगरा,संतोष गढ़ेवाल, अरुण तिवारी, भजन आदित्य, वीरेंद्र साव, पुणिराम कहरा, अरमान खान ,बसंत साहजीत, संदीप शर्मा ,विजय तिवारी, ऋकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री ओम प्रकाश शर्मा ने किया। उल्लेखनीय है कि होम्योपैथिक क्लिनिक के शुभारंभ के पश्चात राजेश्री महन्त जी महाराज एसडी पैलेस मे जागृति महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण श्रवण करने के लिए भी उपस्थित हुए।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous नैक पीयर टीम का मैक में निरीक्षण“
Next मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्वक हिंसा करने वाले मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने किया आग के हवाले

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.