Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजयुमो ने किया अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापमं कार्यालय का घेराव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजयुमो ने किया अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापमं कार्यालय का घेराव

Purushottam Manhare July 21, 2023

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को भर्ती में भ्रष्टाचार के विरोध में व्यावसायिक परीक्षा मंडल कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान भारी संख्या में उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गोबर और स्याही के माध्यम से अपना विरोध व्यापमं कार्यालय में दर्ज किया। आंदोलन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई। इसके कारण कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी पहुँची। इस आंदोलन में भाजयुमो को उन युवाओं का भी साथ मिला जो व्यापम परीक्षाओं में हुई अनियमितता के चलते परेशान हैं।

भाPजयुमो ने घेराव के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें मोर्चा ने कई बिंदुओँ पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य के संपूर्ण जिलों में सहायक ग्रेड-3 / स्टेनोग्राफर तथा तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती बिना परीक्षा आयोजित किये जिलावार की जा रही है, जो कि अनुचित प्रक्रिया है। यह भर्तियाँ पूर्व में प्रदेश स्तर पर 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ व्यापमं के माध्यम से प्रतियोगी चयन परीक्षा के आधार पर होती रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर अपने चहेतों को लाभ पहुँचाने का दृश्य भी प्रकट हो रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में सहायक शिक्षक प्रयोगशाला की भर्ती में इंटरव्यू हेतु 35 लोगों को बुलाया जाता है और अंतिम चयन सूची में ऐसे 2 लोगों का नाम आता है, जिनका नाम पूर्व घोषित 35 उम्मीदवारों की सूची में नहीं था। मोर्चा ने अपने ज्ञापन में कहा है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा व्यापमं द्वारा ली गयी और परीक्षा का परिणाम भी व्यापमं को जारी करना था परन्तु पुलिस मुख्यालय द्वारा व्यापमं से बंद लिफ़ाफ़े में परिणाम अपने यहाँ मंगवा लिया गया जो कि अनुचित प्रक्रिया थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में सहायक शिक्षक पद हेतु 1,83,281 आवेदन प्राप्त हुए। परीक्षा में 1,46,176 अभ्यर्थी शामिल हुए एवं अनुपस्थित 37,105 अभ्यर्थी थे। यह आँकड़ा व्यापमं द्वारा परीक्षा के तुरंत पश्चात जारी हुआ था। अंतिम परिणाम में जारी सूची में अभ्यर्थियों की संख्या 1,46,275 हो गयी। अतिरिक्त 99 अभ्यर्थी की संख्या बढ़ना यह संदेह की स्थिति और भर्ती में भ्रष्टाचार का सूचक है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को भूपेश बघेल की सरकार ने बर्बाद कर डाला है। हमारा राज्य प्रतिभावन युवाओं से भरा हुआ है जो देशभर के अलग-अलग जगह प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। भूपेश बघेल की सरकार ने अपने शासनकाल में प्रदेश के युवाओं का भविष्य अपनी भ्रष्ट नीति से बर्बाद कर दिया है। शुक्रवार को आहूत घेराव में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी रोहित माहेश्वरी, रीतेश मोहरे, खुशबू बंजारे, पियूष ठाकुर, शांतनु शुक्ला, प्रखर मिश्रा, अनुराग चौबे, समीर फ़रिकार, विकास मित्तल, अंजिनेश शुक्ला, दीक्षा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रायपुर गोविंदा गुप्ता, जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार सुनील यदु, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण फनेन्द्र वर्मा, जिला अध्यक्ष महासमुंद जसराज चंद्राकर, जिला अध्यक्ष गरियाबंद डॉ. योगिराज कश्यप, अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव, उत्कर्ष त्रिवेदी, साक्षी बघेल, ऋभुराज अग्रवाल, आदित्य मूंदड़ा, सोनू यादव, अनमोल तिवारी, आकाश शर्मा, नरेश पिल्लै, बिट्टू शर्मा, संदीप कसार, जितेंद्र देवांगन, अमित सिंघल, योगी साहू, प्रशांत यादव, राहुल यादव, आकाश तिवारी, गंधर्व पांडेय, धर्मेश साहू, करण कश्यप, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, अनमोल तिवारी, आवेश पांडे, शरद अग्रवाल, प्रतीक साहू, अखिल, आकाश तिवारी, अश्वनी विश्वकर्मा, आशीष आहुजा, विजय लहरवानी, वासु शर्मा, अनिल शर्मा, विकास शुक्ला, विशाल शुक्ला, रोहन सिंह, संजय जलक्षत्री, किशोर सोनी, अविनाश शर्मा, दीपक तन्ना, आलोक शर्मा, दीपक जायसवाल, अन्नु कवंर, मोहन पाठक, राज गायकवाड़, आशीष टोडर, श्रेणीक बोथरा, शरद साहू, भरत कुंडे, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: bjp cg news Raipur

Post navigation

Previous ‘द कपिल शर्मा शो’ में तिलोत्तमा शोम ने बताया बी-टाउन के ‘झकास’ एक्टर अनिल कपूर के साथ काम करने का अनुभव!
Next जीआरपी एंटी क्राइम टीम कि बड़ी कार्यवाही,दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,चार किलो गांजा सहित देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.