Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएसडीसी और आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने 800 लोगों को सफलतापूर्वक डिजिटल कौशल से प्रशिक्षित किया ; 70% प्रशिक्षुओं का हुआ प्लेसमेंट
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएसडीसी और आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने 800 लोगों को सफलतापूर्वक डिजिटल कौशल से प्रशिक्षित किया ; 70% प्रशिक्षुओं का हुआ प्लेसमेंट

Purushottam Manhare July 27, 2023

नई दिल्ली, जुलाई 2023
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) द्वारा 2022 में शुरू की गई राष्ट्रीय कौशल विकास साझेदारी ने 800 महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए अपना प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया, जिसमें से 70 प्रतिशत प्रशिक्षुओं ने अब तक रोजगार हासिल कर लिया है। नौकरी पाने वाले 561 प्रशिक्षुओं में से 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।
बीस्पोक कार्यक्रम डिजिटल और व्यापक प्रौद्योगिकी कौशल प्रशिक्षण पर केंद्रित है, जो प्रतिभागियों को विभिन्न उद्योगों में प्रवेश हेतु उपकरण ज्ञान एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदान कर सहयोग करता है। एनएसडीसी और एएम/एनएस इंडिया ने आने वाले वर्षों में अन्य 800 लोगों को प्रशिक्षित करके कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। जिसके अंतर्गत ओडिशा के केंद्रपाड़ा, सुंदरगढ़, क्योंझर और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिलों में नए कौशल विकास केंद्र स्थापित किये जाएंगे।
एएम/एनएस इंडिया ने कौशल विकास के क्षेत्र में दंतेवाड़ा के युवाओं में नई आकांक्षाओं को जन्म दिया है, सीएसआर सहयोग के माध्यम से आदिवासी अंचल के युवा प्रशिक्षिण प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं। एएम/एनएस इंडिया युवा विकास के क्षेत्र में युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण से लेकर आधुनिक कृषि और खेलकूद के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने का प्रयास कर रही है। बीते वर्ष बस्तर अंचल के युवाओं ने राजधानी रायपुर में रहकर कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया। एएम/एनएस इंडिया क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में सहयोग कर युवाओं का उत्साहवर्धन करता है, तो वहीं मशरूम उत्पादन जैसे नवीन कृषि तकनीकों के लिए प्रशिक्षित कर कृषि के क्षेत्र में आगे बढने में सहयोग करता है।

एनएसडीसी और एमडी, एनएसडीसी इंटरनेशनल के सीईओ वेद मणि तिवारी ने कहा, “भारत की विशाल युवा आबादी के साथ, यह जरूरी है कि वे व्यवसाय की गतिशील मांगों को पूरा करने के लिए कार्यक्षेत्र के लिए आवश्यक कौशल से युक्त हों। आईटी/आईटीईएस और दूरसंचार क्षेत्रों में प्लेसमेंट-लिंक्ड कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना युवा क्षमताओं को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह पहल युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को अनलॉक करने और और कार्यक्षेत्र में आगे बढने के लिए सशक्त बनाती है। मैं निजी क्षेत्र की भागीदारी को आगे बढ़ाने, क्षेत्र की क्षमताओं को बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए एएम/एनएस इंडिया के साथ हमारी साझेदारी की क्षमता को लेकर उत्साहित हूं।”

केजी कुबोटा, उप निदेशक – मानव संसाधन एवं प्रशासन, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) ने कहा, युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने में मदद करने के लिए इस पहल की स्थापना के बाद से हम इसकी सफलता रोमांचित हैं। हम अपने साझेदार एनएसडीसी के साथ मिलकर और अधिक युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र के लिए प्रौद्योगिकी-संचालित उज्जवल भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हैं।

क्या है राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ?
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) देश में कौशल पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमुख वास्तुकार है। यह भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE)के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP)उद्यम है। इसका लक्ष्य बड़े, गुणवत्तापूर्ण और लाभकारी व्यावसायिक संस्थानों के निर्माण को उत्प्रेरित करके कौशल विकास को बढ़ावा देना है। एनएसडीसी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने वाले उद्यमों, कंपनियों और संगठनों को वित्त पोषण प्रदान करके कौशल विकास में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है। यह निजी क्षेत्र की पहलों को बढ़ाने, समर्थन और समन्वय करने के लिए उपयुक्त मॉडल भी विकसित करता है।

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) :
आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) दुनिया के दो अग्रणी इस्पात विनिर्माण संगठनों आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के बीच एक संयुक्त उद्यम है व भारत में एक अग्रणी एकीकृत फ्लैट कार्बन स्टील उत्पादक है। कंपनी की अत्याधुनिक डाउनस्ट्रीम सुविधाओं के साथ प्रति वर्ष 9 मिलियन टन कच्चे स्टील की क्षमता है। यह मूल्यवर्धित स्टील सहित फ्लैट स्टील उत्पादों की पूरी तरह से विविध श्रेणी का उत्पादन करता है, इसकी पेलेट क्षमता 20 मिलियन टन है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कैट और मेटा भारत में 10 मिलियन व्यापारियों को डिजिटल बनाएंगे
Next छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का शपथग्रहण समारोह 29 जुलाई को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.