किरन्दुल-कड़ाके की ठंड को देखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई दंतेवाड़ा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार साहू के द्वारा कुआकोंडा ब्लॉक के अंतिम छोर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रेवाली,प्राथमिक शाला बोज्जापारा,डोर्रापारा, पुजारीपाल बुरगुम शालाओं के 60 बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरित किया।स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे इससे पूर्व भी अजय साहू द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य किये गए है,इस कार्यक्रम मे शिक्षक अजय कुमार साहू के साथ रेवाली के शिक्षक डोमन लाल साहू,गोपाल सरकार, रेवाली के पूर्व सरपंच राकेश,बुरगुम के सरपंच आरिन मरकाम,लखमा, सुनीता एवं पालकगण उपस्थित थे l
