जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज 23 दिसम्बर को माओवादियों के नक्सल संगठन में कार्यरत सक्रिय ईनामी नक्सली कोसा मरकाम पिता जोगा मरकाम उम्र 23 वर्ष साकिन फुलपाड़ कोयलनपारा ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त कर विनय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक ऑप्स,डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा,अम्ब्रेश कुमार कमाण्डेंट 111 वीं वाहिनी, हर्षपाल सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन ) के समक्ष थाना कुआकोंडा में आत्मसमर्पण किया। ज्ञात हो कि जिला दन्तेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्यों की घर वापसी हेतु थाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतो में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने हेतु लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त आत्मसमर्पित माओवादी पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाडा द्वारा 10000/-रू० का ईनाम घोषित हैं।









