Skip to content
August 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आम जनता की सुविधा, बेहतर पुलिसिंग और आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ में बने नए पुलिस रेंज*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

आम जनता की सुविधा, बेहतर पुलिसिंग और आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ में बने नए पुलिस रेंज*

Purushottam Manhare July 29, 2023

*बेहतर कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस रेंजों का हुआ पुनर्गठन*

*नये पुलिस रेंज के गठन से अपराध नियंत्रण और रोकथाम में आम लोगों को मिलेगी सुविधा*

रायपुर 29 जुलाई 2023/ प्रदेश में आम जनता की सुविधा, बेहतर पुलिसिंग और आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए नए पुलिस रेंजों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में बेहतर कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि पुराने पुलिस रेंजों का पुनर्गठन करते हुए नए पुलिस रेंज गठित किए गए है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने राज्य में छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस रेंज का पुनगर्ठन किया है। पुलिस रेंज के पुनर्गठन से जहां आम जनता को सुविधा होगी वहीं बेहतर पुलिसिंग,अपराधों की रोकथाम,आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण और बेहतर कानून एवं व्यवस्था में काफी मदद मिलेगी।

रेंजों के पुनर्गठन में रायपुर रेंज को दो भागों में विभक्त किया गया है। रायपुर रेंज में जिला रायपुर रहेगा। इसी तरह रायपुर ग्रामीण रेंज में धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद तथा बलौदा बाजार- भाटापारा जिला को शामिल किया गया है।

दुर्ग रेंज में जिला दुर्ग, बेमेतरा तथा बालोद रहेंगे। राजनांदगांव रेंज में जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को शामिल किया गया है।

बिलासपुर रेंज में जिला बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा जशपुर रहेंगे। बिलासपुर रेंज आईजी के अधीन डीआईजी रायगढ़ रहेंगे। डीआईजी रायगढ़ के अंतर्गत जिला रायगढ़, सक्ति तथा जशपुर रहेंगे।

सरगुजा रेंज में जिला सरगुजा,कोरिया,सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज तथा एमसीबी रहेंगे।

बस्तर रेंज में जिला बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर तथा सुकमा रहेंगे। आई जी बस्तर के अधीन 2 डीआईजी रहेंगे। डीआईजी दंतेवाडा के अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा, सुकमा तथा बीजापुर जिले रहेंगे। डीआईजी कांकेर के अंतर्गत जिला कांकेर, नारायणपुर तथा कोंडागांव रहेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous मोदी राज में सब्जियों और रोजमर्रा सामानों के दाम दुगुने हो गये
Next कैट ने व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को डिजिटल सिस्टम से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल नागरिक फोरम लॉन्च किया :अमर पारवानी

Related Stories

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026
दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*

July 30, 2026

Recent Posts

  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026
Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Uncategorized

Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой

July 30, 2026

Recent Posts

  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.