Skip to content
April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

Purushottam Manhare July 31, 2023

रायपुर, 31 जुलाई 2023/
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बारिश खत्म होने के तुरंत बाद सड़कों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि आम जनता के सुविधा के लिए सड़कों के अधूरे कार्य, सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में सड़क निर्माण के कार्य मे लगी सभी एजेंसियों को आपस में सामंजस्य बनाकर तेजी से काम करना है।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान रायपुर शहर के चार महत्वपूर्ण कार्यों की भी जानकारी ली। इसमें तेलीबांधा में फ्लाईओवर का निर्माण, शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क निर्माण, अटल एक्सप्रेस वे से वीआईपी रोड़ निर्माण तथा खारून रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विशेष तौर पर शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक निर्माण तथा भू -अर्जन प्रकरण समेत लगभग 137 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली 510 मीटर लंबी सड़क को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द ही इसका कार्य शुरू कराने की बात कही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक लेते तेलीबांधा ओवरब्रिज और एक्सप्रेस वे को वीआईपी रोड से जोड़ने वाले ओवरब्रिज के बारे में भी अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिक्षा मंत्री  रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव श्री अयाज भाई तंबोली, सीजीआरआईडीसीएल के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर एवं लोक निर्माण विभाग के ईएनसी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समीक्षा करते हुए कहा कि बची हुई सड़कों का निर्माण कार्य जल्दी पूरा होना चाहिए। समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरगुजा क्षेत्र में कुल 332.7 किलोमीटर सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गयी थी जिसमें 292.2 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि 40.5 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य अभी शेष है जिसे बारिश के मौसम के बाद जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार रायगढ़ क्षेत्र में भी 155.4 किलोमीटर सड़कों का कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि शेष कार्य भी जल्द पूरा किया जाए।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous राजधानी में मुख्यमंत्री और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण करेंगे ध्वारोहण
Next एनएमडीसी, बचेली ने स्थानीय किसानों की आय वृद्धि हेतु उपलब्ध करवाए फलदार पौधे, स्थानीय किसानों में खुशी की लहर

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

You may have missed

Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • Uncategorized

Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin

April 29, 2026
895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026

Recent Posts

  • Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.