बचेली । श्रीमती पूजा साहू अध्यक्ष नगर पालिका बड़े बचेली उस्मान खान उपाध्यक्ष नगर पालिका बड़े बचेली श्रीमती निर्मला तिर्की पार्षद श्रीमती सुशीला निहाल श्रीमती कमला सोनानी व गोपाल कश्यप एल्डरमैन एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा
वार्ड क्रमांक 5 में लल्लन साहू दुकान से गणेश मंडप तक नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया । नाली निर्माण राशि 10.26 लाख तथा पुलिस लाइन मेन रोड से आशीष घर तक नाली निर्माण कार्य की राशि 8.21लाख है जिस से निर्माण किया जावेगा।








